Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

विवाहिता के साथ घर में घुसकर किया दुष्कर्म, फंदा लगाकर खेजड़ी से लटकाने की दी धमकी

अभिनव न्यूज
नोखा।
नोखा थाने में दो लोगों द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। विवाहिता ने बताया कि 19 मई को रात में वो खाना बनाकर आटे के हाथ धोने आंगन में गई थी। अचानक उसके घर मे घुसकर सोहनलाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

वो चिल्लाई तो उसके मुंह पर हाथ रख दिया और विरोध करने पर मुंह पर मारा। विवाहिता ने बताया कि इस दौरान उसने चुपके से अपनी बहन को फोन लगा दिया। इसी दौरान रामदेव वहां आ गया और सोहन चला गया।

फिर रामदेव ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कहा कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। फांसी देकर खेजडी से लटका देंगे। उसका फोन चालू रहने से उसकी बहिन ने आवाज रिकार्ड कर ली। दुष्कर्म कर दोनों भाग गए। नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट के मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Click to listen highlighted text!