Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

साहित्यकार विनोद पदरज को घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार-2022

अभिनव टाइम्स चूरू। साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित स्थानीय प्रयास संस्थान द्वारा वर्ष 2022 का घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार सवाईमाधोपुर के मलारना चौड़ में जन्मे प्रख्यात साहित्यकार विनोद पदरज को दिया जाएगा। रयास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने बताया कि वर्ष 2008 से प्रारंभ इस वार्षिक पुरस्कार के तहत राजस्थान के किसी हिंदी साहित्यकार की उल्लेखनीय कृति को पुरस्कृत किया जाता है। इसी कड़ी में वर्ष 2002 हेतु विनोद पदरज की काव्यकृति ‘आवाज अलग अलग है’ का चयन किया गया है। सहारण ने बताया कि कवि पदरज अपनी अलग शैली और शिल्प के लिए पहचाने जाने वाले बिरले कवि हैं। पदरज की प्रकाशित अन्य कृतियों में ‘कोई तो रंग है’, ‘अगन जल’, ‘समकाल की आवाज’ और ‘देस’ ख्यात हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व यह पुरस्कार डॉ. सत्यनारायण, मनीषा कुलश्रेष्ठ, हेमंत शेष, रत्नकुमार सांभरिया, कमर मेवाड़ी, पल्लव, भगवान अटलानी, माधव हाड़ा, नंदकिशोर आचार्य, ऋतुराज, जवरीमल्ल पारख जैसे ख्यातनाम साहित्यकारों को दिया जा चुका है। संस्थान सचिव कमल कुमार शर्मा ने कि पुरस्कार के तहत साहित्यकार विनोद पदरज को इक्कावन हजार रुपये की राशि, शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह का आयोजन जल्दी ही चूरू मुख्यालय पर किया जाएगा।

Click to listen highlighted text!