Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

देर रात शहर के अंदरूनी क्षेत्र में घुस आया यह जानवर, मचा हडकंप, देखें वीडियो

अभिनव न्यूज, बीकानेर। देर रात बीकानेर शहर के अंदरूनी क्षेत्र में एक जगली जानवर घुस आया। यह जानवर जैसे ही शहर की गलियों में घुसा वैसे ही गलियों में कुत्तों के भोंकने की आवाज शुरू हो गई। यह जानवर था नील गाय (रोजडा), इस जानवर के शहर में घुस आने से एकबारगी हडकंप मच गया।

यह जानवर शहर की तंग गलियों में तेज-तेज दौड़ने लगा। यह रोजडा शहर में कोई नुकसान पहुंचाता उससे पहले शहर के युवाओं की सजगता और हिम्मत दिखाई और इसे शहर से बाहर भगा दिया। शहर के युवा गिरधर जोशी, प्रेम सागर, लालचंद उपाध्याय, विनय रंगा व रोहित श्रीमाली ने इस जगली नील गाय (रोजडा) को शहर से बाहर खदेड़ने में अपनी भूमिका निभाई।

देर रात तक यह जानवर शहर के मोहता चौक, सदाफतेह, बारह गुवाड़ चौक, भट्ठो के चौक, आचार्य चौक, बड़ा बाजार, सोनारो का मोहल्ला, सिटी कोतवाली कोटगेट से होते हुए रेलवे ट्रैक की तरफ चला गया। शहर के युवाओं ने इसका पीछा किया और इसे रात को ही शहर से बाहर निकाल दिया जिससे कोई अनहोनी नहीं होई पाई। हालाँकि यह जानवर कैसे और किस रास्ते से शहर में घुसा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

देर रात जागने वाले ये युवा अपने शहर के प्रति कितने सजग है इसका सीधा उदारण सामने आया है। देर रात तक जागने वाले युए युवा कही न कही अपने शहर की रखवाली भी करते है। शहर को बदनाम करने वाले कुछ लोगों को यह भी सोचना चाहिए की शहर इन्ही युवाओं की सजगता और हिम्मत से शहर का अंदरूनी क्षेत्र सुरक्षित है।

Click to listen highlighted text!