Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

राजस्थान, बीकानेर में पहली बार जापानी सैनिकों के साथ होगा युद्ध अभ्यास

अभिनव न्यूज, बीकानेर। भारतीय थल सेना और जापान की जापानीज ग्राउण्ड सेल्फ डिफेंस फोर्सेज के मध्य धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास का पांचवां संस्करण इस बार राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में होगा। पहली बार जापानी सेना मरुस्थलीय ‘परिस्थितियों के युद्धाभ्यास में भाग लेगी। युद्धाभ्यास के जरिए भारतीय सेना को जापान की पूर्वी चीन सागर में चीन के विरुद्ध रणनीति समझने में मदद मिलेगी।

इसका इस्तेमाल भारत हिंद महासागर में चीन के लिए कर सकता है। आर्मी सूत्रों के अनुसार धर्म गार्जियन करीब 14 दिन तक चलेगा। इसके अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। अभी इसकी तारीख तय नहीं है। हाल ही में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना ने संयुक्त अरब अमीरात की सेना के साथ युद्धाभ्यास डेजर्ट साइक्लोन में भाग लिया था। भारत व जापान की आर्मी के मध्य सबसे पहले 2018 न में मिजोरम में युद्धाभ्यास हुआ। अगले साल 2019 में भी मिजोरम को चुना गया। वर्ष 2022 में कर्नाटक के बेलगांव में हुआ। पिछले साल 2023 में भारतीय सेना जापान के साथ युद्धाभ्यास में भाग लेने इमाजू शहर पहुंची थी।

Click to listen highlighted text!