Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर पाक सिम के उपयोग पर प्रतिबंध

अभिनव न्यूज, नेटवर्क। राजस्थान के जैसलमेर के सीमावर्ती इलाकों में पाक सिम के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने आदेश जारी किया। जैसलमेर सीमा के अंदर तक पाक मोबाइल नेटवर्क आता है। पाक मोबाइल सिम लोकल कॉल की तरह काम करती है। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रोक लगाई। आगामी दो माह के लिए प्रतिबंध लगाया। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

भारत- पाक सीमा क्षेत्र में अलर्ट

वहीं भारत- पाक सीमा क्षेत्र में अलर्ट कर दिया गया है। भारत-पाक सीमा परिधि निवासियों के रात्रि में प्रवेश पर रोक है। 5 किमी क्षेत्र में निवासियों को रात्रि में प्रवेश एवं विचरण पर प्रतिबंध रहेगा। शाम 6 बजे से सुबह 7 बजे विचरण पर प्रतिबंध रहेगा। सीमा पर तस्करी, घुसपैठ की आशंका को लेकर प्रतिबंध लगाया। जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने आदेश जारी किया।

Click to listen highlighted text!