Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

भारत ने रच दिया इतिहास, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग; शान से लहराया तिरंगा

अभिनव न्यूज, नेटवर्क। भारत का मिशन चंद्रयान सफलता के शिखर पर पहुंच चुका है। 23 अगस्त शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रख लिया है। इस ऐतिहासिक पल का हर भारतवासी को बेसब्री से इंतजार था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी। भारत से पहले मिशन मून को अमेरिका, रूस और चीन अंजाम दे चुके हैं।

Chandrayaan 3 landing live- चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

Chandrayaan 3 landing live- चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग हो चुकी है। इसरो के कमांड रूम में तालियों की गूंज सुनाई दे रही है। पीएम मोदी भी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। उन्होने जोहानिसबर्ग से अपने संबोधन में कहा कि जब हम इतिहास रचने वाला पल देखते हैं तो दिल धन्य हो जाता है।

Chandrayaan 3 landing live- पीएम मोदी जोहानिसबर्ग से जुड़े

Chandrayaan 3 landing live- चंद्रयान-3 की लैंडिंग का वक्त बहुत करीब आ रहा है। इसरो के कमांड रूम में तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो चुकी है। लैडिंग का अंतिम चरण शुरू हो गया है। अभी यान का विक्रम वर्टिकल हो गया। बस 800 मीटर बच गया। उधर, पीएम मोदी भी जोहानिसबर्ग से जुड़े हुए हैं।

Chandrayaan 3 landing live- चंद्रयान-3 की लैंडिंग की यात्रा हुई आधी

चंद्रयान-3 लैंडिंग- चंद्रयान-3 की चांद से दूरी अब बहुत कम हो गई है। लैंडिंग की यात्रा की दूरी आधी हो गई है। पहले चरण की प्रक्रिया में 11 मिनट से भी कम का वक्त बचा है। इसरो के मुताबिक, अभी तक सबकुछ योजना के मुताबिक चल रहा है।

Chandrayaan 3 landing live- चंद्रयान-3 की लैडिंग के आखिरी 17 मिनट शुरू

चंद्रयान-3 लैंडिंग लाइव कवरेज- चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खौफ के वो आखिरी 17 मिनट शुरू हो चुके हैं। ठीक 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग होनी है।

Apollo 15- जब इंसान ने पहली बार चांद पर चलाई थी कार

Apollo 15- चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पूरी दुनिया को इंतजार है। भारत कुछ ही पलों में इतिहास रचेगा। हम सभी जानते हैं कि नासा के वैज्ञानिक नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर पहला कदम रखा था लेकिन, क्या आप जानते हैं इंसान ने चांद पर पहली बार कार कब चलाई थी। अपोलो-15 की रोचक घटना है।

Click to listen highlighted text!