Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

भारत जोड़ो यात्रा में, राहुल संग गहलोत, बोले यात्रा से देश को एकता का संदेश

अभिनव न्यूज।
बेल्लारी कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रैली को संबोधित किया और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की पुरजोर शब्दों में आलोचना की। शनिवार को भारत जोङो यात्रा में शामिल होने कर्नाटक पहुंचे अशोक गहलोत ने

बेल्लारी, कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ शामिल होकर रैली में भाग लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा की राहुल गांधी का जो संदेश है, आपस में भाईचारा हो सभी जातियों में, सभी वर्गों में, सभी धर्मों के अंदर, प्यार-मोहब्बत की हो, सद्भावना का माहौल बने, हिंसा का कोई स्थान नहीं हो, ये माहौल बनाने की आज आवश्यकता है, जिसके लिए राहुल गांधी निकल पड़े हैं और कारवां चल पड़ा है।

राहुल गांधी इतिहास बनाने जा रहे हैं देश के अंदर, आजादी के बाद में इस प्रकार की यात्रा पहली बार देश को देखने को मिल रही है, यात्राएं कई हुई हैं विभिन्न मकसदों से, ये यात्रा चुनौतियों का सामना करने के लिए है।

Click to listen highlighted text!