Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

3 महीने से अस्पताल के सोनोग्राफी कक्ष पर ताला: प्राइवेट लैब में जांच करवाने को मजबूर, सीएमएचओ के सामने उठाई मांग

अभिनव न्यूज।
जोधपुर:
शहर से जुड़ा हुआ बनाड़ क्षेत्र जहां बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आसपास के 15 से 20 गांव के लोग स्वास्थ्य लाभ लेने आते हैं वहां पिछले 3 महीने से सोनोग्राफी कक्ष पर ताला पड़ा है| यहां मरीज निजी लैब में 800 से 1500 रुपए देकर सोनोग्राफी करवाने को मजबूर है| स्थानीय लोगों ने अब सीएमएचओ से यहां स्थाई रूप से रेडियोलॉजिस्ट लगाने की मांग की है| क्षेत्रवासियों के प्रतिनिधिमंडल को सीएमएचओ ने जल्द ही इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया है|

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाड़ में 3 महीनों से सोनोग्राफी के डॉक्टर का पद खाली पड़ा है| यहां लगे रेडियोलॉजिस्ट का 3 महीने पहले दूसरी जगह स्थानांतरण हो जाने के कारण अब सोनोग्राफी कक्ष पर ताला ही जड़ा रहता है|हर रोज मरीजों को सोनोग्राफी के डॉक्टर नहीं होने की वजह से प्राइवेट हॉस्पिटल और लैब का रुख करना पड़ता है|

हर महीने 300 से ज्यादा डिलीवरी

स्थानीय निवासी राजेंद्र छबरवाल ने बताया कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आसपास के 30 से भी ज्यादा गांव के लोग स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आते हैं| हर महीने 300 से भी ज्यादा प्रसव यहां होते हैं|

सीएमएचओ ने दिया आश्वासन

सीएमएचओ जितेंद्र पुरोहित से यहां के स्थानीय लोगों ने मुलाकात की और इस समस्या का समाधान करने की मांग रखी| इस पर सीएमएचओ ने 4 दिन में इसका स्थाई समाधान करने का आश्वासन दिया है|

Click to listen highlighted text!