Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 2 अक्टूम्बर 2022 रविवार- आश्विन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 6-47 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- गंडमूल सज्ञक मूल नक्षत्र मध्यरात्रि 1-53 बजे तक रहेगा फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा- सोभाग्य योग शाम 5-14 बजे तक रहेगा फिर शोभन योग शुरू होगा- गर करण सुबह 7-48 बजे तक रहेगा फिर वनीज़ करण शुरू होगा जो शाम 6-47 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी- चंद्रमा दिनरात धनु राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल शाम 4-55 बजे से 6-24 बजे तक रहेगा- आज रविवार को पश्चिम दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-03 बजे से 12-51 बजे तक रहेगा- सर्वार्थसिद्धि योग सुबह सूर्योदय से मध्यरात्रि 1-53 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-31 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-24 बजे होगा*

*आज 2 अक्टूम्बर को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती है ओर आप सभी को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामना- आज भानु सप्तमी है- सरस्वती आव्हान- आश्विन नवपद ओली प्रारम्भ होगी*

*मेष* राशी के लिए आज का दिन अच्छा है और अब आपको पिछले दिनों किये गए कामो का लाभ मिलना शुरू होगा | यात्रा के योग है | आर्थिक स्थति में कुछ अच्छे और बढ़ोतरी के संकेत भी मिल रहे है | धर्मकर्म में रूचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम भी बनेगा |

*वृषभ* राशी के लिए आज का दिन ठीक नहीं है | अपने काम को बहुत ही ध्यान पूर्वक करे क्युकी आज आठवा चंद्रमा है इसलिए लापरवाही से आपका काम बिगड़ सकता है हानि हो सकती है या कोई चौत आदि भी लग सकती है और अपनी वाणी पर नियन्त्र रखे तो झगडा आदि भी टल जायेगा

*मिथुन* राशी के लिए दिन शुभ है और प्रेम प्यार आदि के मामलो में रूचि बढ़ेगी और सफलता मिलेगी | अविवाहितों को आज के दिन अपने रिश्ते की बात चलानी चाहिए और जो लोग विवाहित है उनका जीवनसाथी भी आज खूब आपके प्रति रोमांटिक मूड में और समर्पित भाव से रहेगा |

*कर्क* राशी के लिए आज का दिन सामान्य से थोडा कम शुभ फल देने वाला बना रहेगा | सभी काम मेहनत और होशियारी से करेगे तो लाभ मिलेगा और सफल होगे | शत्रु पक्ष थोडा हावी रहेगा | चिन्ताओ से मुक्ति पाने के लिए जमकर काम करने की जरुरत है | यात्रा को आज के दिन ताल दे |

*सिंह* राशी के लिए आज का दिन संघर्ष में सफलता पाने का दिन है फिर वह चाहे परीक्षा हो या कोई प्रतियोगिता हो आपको आपकी मेहनत का शुभ फल जरुर मिलेगा | नया व्यापर या व्यवसाय की स्थापना करने का शुभ दिन है | परिवार में भी अच्छा और सुखद माहोल रहेगा | धन भी मिलेगा |

*कन्या* राशी के लिए आज का दिन सामान्य से कुछ अच्छा रहेगा | आपके काम में कोई कमी तो नहीं रहेगी फिर भी आज संतोष मिलना मुश्किल ही लग रहा है | कोई न कोइ काम अभी भी अटका हुआ ही रहेगा | जैसे जैसे दिन आगे बढेगा वैसे वैसे आपके काम में सुधार होता रहेगा लाभ मिलेगा |

*तुला* आपके लिए आज का दिन शुभ है और आपके पक्ष का गौचर बना हुआ है निश्चित रूप से आपके काम आज सफल होते और आपको लाभ भी मिलेगा | परिवार में कोई शुभकाम सम्पन्न हो सकता है या कोई अच्छा सन्देश भी प्राप्त हो ऐसे योग बने हुए है | यात्रा भी हो सकती है |

*वृश्चीक* राशी के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन परिवार में कोई आपस के मतभेद न उभरे तो अच्छा है | छोटे बच्चे है तो आज आपको उनके बारे में कुछ चिंता हो सकती है | बहुत दूर और लम्बी यत्र को आज टालना ठीक रहेगा | आर्थिक लाभ वाले काम को पहले प्राथमिकता से पूरा करे |

*धनु* राशी के लिए शुभ समय चल रहा है | जो काम पहले से रुके अटके है वो सब आज पुरे करने की कोशिश करे खासकर के अगर कोई बैंक या टेक्स से सम्बंधित कोई काम हो तो पूरा करे और अगर कोई यात्रा आदि पर जाना चाहे तो आप जा सकते है | परिवार में ख़ुशी का माहोल रहेगा |

*मकर* राशी के लिए दिन अच्छा नहीं है और न ही चंद्रमा का आज साथ मिलेगा जो चल रहा है उसको ही करते रहे तो दिन सामान्य बीत जायेगा | आर्थिक स्थति अभी भी चिंता का कारन बनी रहेगी | मन में शंका और भय का वातावरण रहेगा | आज कोई नया काम शुरू न करे | यात्रा को ताले |

*कुम्भ* राशी के के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा शुभ और लाभ प्रदान करने वला दिन है | आपके सभी काम आज अच्छे से पुरे होगे और स्थातिया आपके अनुकूल और लाभदायक बनी रहेगी | आपका प्रभाव अपने कार्यक्षेत्र में बढेगा | आपके पास अच्छे लोग मिलने को आ सकते है |

*मीन* राशी के लिए आज का दिन अच्छा है और लाभदायक भी है | अगर आपको नौकरी की तलाश है तो आज आप कोशिश करे और अगर आपको कोई नया काम शुरू करना है तो आज आप कर सकते है आगे इस काम से आपको लाभ भी मिलेगा | सरकारी कार्यो में आपको सफलता मिलेगी |

Click to listen highlighted text!