Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 3 सितम्बर 2022 शनिवार- भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 12.28 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होंगी। अनुराधा नक्षत्र रात 10.57 बजे तक रहेगा फिर ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू होगा- वैधृति योग शाम 5.00 बजे तक रहेगा फिर विषकम्भ योग शुरू होगा- वणिज करण दोपहर 12.28 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी- चंद्रमा दिनरात वृश्चिक राशि मे गोचर करता रहेगा । आज का राहुकाल सुबह 9.10 बजे से 10.45 बजे तक रहेगा। आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है। आज अभिजीत मुहर्त दोपहर में 11.55 बजे से 12.46 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6 बजे होगा और सूर्यस्त शाम 6.41 बजे होगा।*

*आज ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, दूरवाष्टमी, ज्येष्ठ गौरी आव्हान है*

*मेष* आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थातिवाला बन गया है इसलिए आज कोई अति उत्साह में आकर काम न करे | यतिवाणी के अनुसार अपने स्वास्थ्य का पूरा धयन रखे और लापरवाही से बचे फालतू के खर्च ओर झगड़ा हो सकता है-| शत्रुओ से सावधान रहे |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और सभी ग्रह पक्ष के बने है तो आज कोई अच्छा काम बन जाने की ख़ुशी होगी और जीवनसाथी के साथ भी आपका समय अच्छा गुजरेगा | प्रेम प्यार में रूचि बढ़ेगी और नए काम में साथ और सहयोग मिल जायेगा | धन योग बना हुआ है |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा | जोश और उत्साह में कमी रहेगी | फालतू की भागदौड में समय व्यतीत होगा | कुछ काम अच्छे बनेगे तो कुछ काम चिंता को भी बाधा सकते है | यतिवाणी के अनुसार यदि आज आप यात्रा और नए काम को टाल दे तो अच्छा रहेगा |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन अच्छा है और मानसिक शांति के साथ कुछ नया अनुभव मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार परिवार का माहोल पक्ष का रहेगा | व्यापार व्यवसाय में तेजी रहेगी | आर्थिक पक्ष मजबूत होगा | यात्रा के योग है और किसी सामूहिक समारोह आदि में भी जा सकते है |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी तो होगी मगर खर्च भी करना पड़ सकता है | यतिवाणी के अनुसार किसी नए काम को अभी बहुत उतावल से या बिना सोचे समझे शुरू न करे | अपनी वैवाहिक स्थति में कोई दिक्कत हो तो आज सुधारने का प्रयास करे |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला है | नया काम शुरू करना हो तो अच्छा दिन है | बैंक या किसी प्रकार का लेन देन आज करे अगर माल का न्य स्टोक आदि खरीदना हो तो आज ख़रीदे | यतिवाणी के अनुसार शाम तक अच्छे समाचार मिलेगे

*तुला* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | घर का काम करने का मन रहेगा व्यस्तता भी रहेगी | निजी हित के काम में सफलता मिलेगी हालाँकि आज आपको काम जल्दी जल्दी निपटाने पड़ेगे | नए मेहमान या मित्र मिलेगे | आर्थिक लाभ के योग बने हुए है | यात्रा पर सकते है |

*वृश्चिक* आज का आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा | आत्मविश्वास से भरपूर और एनर्जी से भी भरपूर रहेगे | यतिवाणी के अनुसार आज आप जिस काम में- भी हाथ डालेगे वह पूरा भी होगा और लाभदायक भी सिद्ध होगा | व्यापारिक यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी | धन मिलने के योग है |

*धनु* आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत जैसा हो गया है | थोडा सा मन को शांत रखकर काम करे और यतिवाणी के अनुसार आज किसी को कडवी भाषा में कुछ न कहे नहीं तो अपमान होने का भय है | नया कोई इन्वेस्टमेंट करना हो तो दो दिन रुक जाए |

*मकर* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार आज धनलाभ होने की पूरी पूरी सम्भावना है | नया काम मिलेगा लाभ होगा और नए मित्र भी मिलेगे | घर में खुशियों का माहोल रहेगा | कोई शुभ और मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है |

*कुम्भ* आपके लिए दिन पक्ष का है इसलिए आज आप अपने काम को पूरा करने में जी जान से जुट जाए | यतिवाणी के अनुसार आप आज अपने व्यापार का विस्तार कर सकते है | नया काम शुरू कर सकते है | मित्रता अथवा किसी से सम्बन्ध भी बना सकते है |

*मीन* आपके लिए दिन शुभ है | पुराने रुके अटके काम बनेगे और कोई पुराना किया हुआ काम आज लाभ प्रदान करेगा | पिता की सलाह से किया गया काम आज सिद्ध होगा | यतिवाणी के अनुसार आपकी सोच आज किसी आध्यात्म गुरु की तरह रहेगी | यात्रा आदि पर जा सकते है |

Click to listen highlighted text!