Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 2 सितम्बर 2022 शुक्रवार- भाद्रपद मास की षष्ठी तिथि दोपहर 1.51 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होंगी। विशाखा नक्षत्र रात 11.47 बजे तक रहेगा फिर अनुराधा नक्षत्र शुरू होगा- इंद्र योग शाम 7.16 बजे तक रहेगा फिर वैधृति योग शुरू होगा- तैतिल करण दोपहर 1.51 बजे तक रहेगा फिर गर करण शुरू होगा- चंद्रमा शाम 5.56 बजे तक तुला राशि मे गोचर करता रहेगा उसके बाद वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेगा । आज का राहुकाल दिन में 10.45 बजे से 12.21 बजे तक रहेगा। आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहता है। आज अभिजीत मुहर्त दोपहर में 11.55 बजे से 12.46 बजे तक रहेगा- आज रवियोग सुबह सूर्योदय से रात 11.47 बजे तक रहेगा।आज सूर्योदय सुबह 5.59 बजे होगा और सूर्यस्त शाम 6.42 बजे होगा।*

*मेष* आपके लिए आजका दिन अच्छा है | मेल मिलाप बढाने में कामयाब हो जायेगे और अगर यह मेल मिलाप किसी अपोजिट सेक्स के साथ हो तो सफलता मिलने के योग पुरे है | साझेदारी में लाभ मिलेगा | प्रेम ओर वैवाहिक जीवन मे खूब रोमांटिक मूड मे रहेगे |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन ठीक है काम करने में आनंद महसूस करेगे और अगर आपको कुछ दिक्कत महसूस हो तो आपके मित्र मदद के लिए भी तेयार रहेगे | बस आपको आज आलस से दूर रहना है | गुप्त शत्रु भी हानी पाहुचा सकते है |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन शुभ है | आपको नए काम की आज से शुरुवात करने की शायद सुविधा मिलेगी ओर कोई लाभदायक काम भी हाथ मे आएगा- आप किसी भी प्रकार की समस्या से आसानी से निपट सकते है | आगे बढ़ते रहे |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन थोडा विपरीत है अगर आप हर बात को सोच समझकर बाद में कोई निर्णय करेगे तो हानि से बचेगे और नए काम को भी दो दिन टालना ठीक रहेगा | झूठे ओर मक्कार लोग से दूर रहे |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन अच्छा है हालाँकि काम की अधिकता में कुछ खास काम छुट सकते है लेकिन फिर भी दिन सफलता से भरा होने के कारन लाभ में ही रहेगे | यात्रा का लाभ मिलेगा | जितनी मेहनत करेगे उतना लाभ मिल जाएगा |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन अच्छा है धन की सुविधा मिलेगी धन का उपयोग आप परमार्थ के कामो में भी कर सकते है | मित्रो का और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा | आज आपके प्रिय लोग घर आ सकते है | घर मे रोनक रहेगी |

*तुला* आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा और शुभ है सभी काम समय पर बनते चले जायेगे और धनलाभ का भी दिन है आर्थिक स्थति में मजबूती आएगी | परिवार में खुशिया बढ़ेगी | घूमने फिरने का दिन है किसी पार्टी आदि मे शामिल हो सकते है |

*वृश्चिक* आपके लिए आजका दिन ठीक नहीं है आर्थिक बोझ बढेगा और किसी निकट के व्यक्ति से भी आज अनबन हो सकती है | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे और उधार लेन देन से बचे | स्वास्थ्य का ध्यान रखे |

*धनु* आपके लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक दिन है आर्थिक कठिनाइयो का दौर खत्म होगा और नए रस्ते भी खुलेगे | मित्रो और परिवार का साथ भी मिलेगा | अपने काम पर ध्यान दे लाभ मिलेगा | आर्थिक लाभ वाले काम पहले करे |

*मकर* आपके लिए आज का दिन अच्छा है समय पर लोगो का साथ मिलेगा लेकिन एक बात का ध्यान भी रखना पड़ेगा की अपने मन की बात किसी से न कहे नहीं तो आप देखते रहेगे और वो करके दिखा देगा |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन अच्छा है निजी हित के कामो पर विशेष ध्यान दे पिछले दिनों अगर कोई हानि हुई है तो आज उसकी भरपाई हो जाएगी | मित्रो से नाराज़गी भी मिटेगी और धन मिलेगा | नया काम कर सकते है |

*मीन* आपके लिए आज का दिन बहुत ही बैचेनी से भरा बीतेगा मन में अशांति का भाव रहेगा | किसी से आज बिना मतलब कहा सुनी हो सकती है | एक काम आप पूरा करने की कोशिश करेगे तो दुसरे में कोई विध्न उत्पन्न हो सकता है |

Click to listen highlighted text!