


अभिनव न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में पुलिस ने हुक्का बार पर दबिश दी है। कोटगेट क्षेत्र में यह दबिश दी गयी है। जहां पर गुरुवार शाम को शहरभर में कैफे की जांच-पड़ताल के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कोटगेट पुलिस ने एक कैफे पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मॉर्डन मार्केट स्थित कैफे में छह युवक हुक्का पी रहे थे। कैफे से दो हुक्का व लेवर जब्त किए गए। यहां हुक्का पी रहे छह जनों पर जुर्माना लगाया गया। कैफे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।