Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

राजस्थान में अब बढ़ेगी गर्मी, इस सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क

अभिनव न्यूज, नेटवर्क। प्रदेश में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। अब दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। अभी सुबह-शाम हल्की ठण्डक महसूस हो रही है। आगामी दिनों में गर्मी का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। होली तक सभी जगह तापमान बढ़ जाएगा। सभी जगह गर्मी महसूस होने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक प्रदेश के 12 शहर ऐसे हैं जहां का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है।

प्रदेश के कई जिलों में तापमान अभी भी 34 डिग्री से ऊपर चला गया है। वहीं अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर आ गया है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक अब प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा। वहीं तेज धूप के चलते दिन के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अभी फिलहाल बादल और बारिश की संभावना नहीं बताई है। 16 मार्च से 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

राज्य का अधिकतम तापमान शनिवार को 27 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 21 डिग्री के बीच बना रहा। सबसे अधिक तापमान की बात की जाए तो फलोदी, बाड़मेर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहा। जालोर, डूंगरपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पास दर्ज हुआ। जोधपुर ,जैसलमेर, आबू रोड, करौली, चित्तौडग़ढ़, कोटा, अंता- बांरा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पास दर्ज किया गया। वहीं संगरिया का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज हुआ। करौली, फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब दर्ज हुआ। पिलानी का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज रहा।

Click to listen highlighted text!