Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

नशा देकर महिला से गैंगरेप करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

अभिनव न्यूज, नेटवर्क। अनूपगढ़ के गांव 79 जीबी में मंगलवार शाम एक 35 वर्षीय महिला ने अपने 55 वर्षीय ससुर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से उसके ससुर और एक अन्य व्यक्ति उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे और उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। महिला ने बताया कि वह अपने ससुर, पति और दो बच्चों के साथ रहती है। उसकी सास की मृत्यु दो महीने पहले हो गई थी। इसके बाद से ही ससुर ने उसके साथ गंदी नजर रखनी शुरू कर दी थी और कई बार उसके साथ गंदी हरकतें की थीं।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने घर में कुल्हाड़ी और फावड़ा जैसे हथियार रखे हुए हैं और लगातार धमकी दी जाती है कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब उसने मना किया, तो उसके ससुर ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने कहा कि उसी रात उसके ससुर ने सब्जी में नशे की गोलियां मिला दीं, जिससे उसका पति और दोनों बच्चे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उसका ससुर और एक अन्य व्यक्ति उसे उठाकर नीचे के कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि 21 अगस्त को रात करीब एक बजे, उसके ससुर और एक अन्य व्यक्ति ने उसे जबरदस्ती उठाकर दूसरे कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया, तो दोनों आरोपियों ने उसका गला दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच डीएसपी अमरजीत चावला के द्वारा की जा रही है।

Click to listen highlighted text!