Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

लव कटारिया के ‘बिग बॉस OTT 3’ से एविक्शन की आई खबर तो Boycott Bigg Boss होने लगा ट्रेंड, फैंस ने निकाला गुस्सा

अभिनव न्यूज, नेटवर्क। भाई रातों-रात खेला हो गया। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में सात कंटेस्टेंट्स थे, जिसमें से चार नॉमिनेटेड थे। सना मकबूल, साई केतन, लवकेश कटारिया और अरमान मलिक। वहीं, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी और नेजी फाइनलिस्ट्स थे। मगर 30 जुलाई को मेकर्स ने अपनी चाल चली और डबल एविक्शन कर दिया। जहां लोग अनुमान लगा रहे थे कि साई केतन और अरमान मलिक बेघर हो सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अरमान मलिक तो गए ही। लवकेश कटारिया को भी बाहर निकाल दिया गया। जिन्हें ये उम्मीद थी कि वह इस शो के विनर बनेंगे। अब इसके बाद सोशल मीडिया पर BOYCOTT BIGG BOSS ट्रेड होने लगा।

लवकेश कटारिया की खुद की कोई पहचान नहीं थी। जब से वह शो में आए थे। एल्विश यादव के मैनेजर ही कहे जा रहे थे। हालांकि धीरे-धीरे गेम में उन्होंने खुद को ढाला और अपनी पहचान बनाई। उम्मीद तो राव साहब को यही थी उनका भाई ही ये शो जीतेगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। उन्हें फिनाले से तीन दिन पहले ही एविक्ट कर दिया गया। साथ ही पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हुए अरमान मलिक का भी सफर यहीं खत्म हो गया। अब सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। वह बिग बॉस के फैसले से नाखुश हैं। उनको बायस्ड बता रहे हैं।

  • ट्विटर पर लवकेश कटारिया के नाराज फैंस Boycott Bigg Boss ट्रेंड करा रहे हैं
  • लवकेश कटारिया को मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले से ठीक तीन दिन पहले ही एविक्ट कर दिया
  • एल्विश यादव के दोस्त लवकेश कटारिया को लेकर यही लोग कयास लगा रहे थे कि वह विनर बनेंगे

Click to listen highlighted text!