Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Sunday, April 20

धार्मिक यात्रा के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े से सावधान: देवस्थान विभाग

अभिनव न्यूज, जोधपुरराजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, 2023 के लिए 40 हजार यात्रियों को यात्रा करवाई जाएगी।

इसमें 36 हजार यात्रियों को रेल मार्ग से एवं 4 हजार यात्रियों को हवाई मार्ग से यात्रा करवाई जाएगी। यह यात्रा पूर्णतया निःशुल्क है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगो को यात्रा में शामिल होने के लिए फर्जी कॉल आ रहे हैं और राशि मांगी जा रही है।

फोन कर दे रहे झांसा: देवस्थान विभाग राजस्थान की आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि चयनित यात्रियों को मेडिकल, रिपोर्टिंग या किसी भी अन्य नाम से कोई शुल्क नहीं देना है। केवलरमानी ने बताया कि देवस्थान विभाग को यात्रियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्जी फोन कर यात्रा के लिए राशि जमा करा प्रतीक्षा सूची से मुख्य सूची में लाने का झांसा दिया जा रहा है।

Click to listen highlighted text!