Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

पूर्व ओ एस डी शर्मा गहलोत और प्रदेश की जनता से माफी मांगे

अभिनव न्यूज, बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी, बीकानेर के महासचिव आनंद जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री के ओ एस डी लोकेश शर्मा के चुनाव परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर जारी किए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जोशी द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में कहा गया है कि लोकेश शर्मा अपना असली रंग दिखा रहे हैं। ये विपक्ष की भाषा बोल रहे हैं, ये वो ही इंसान हैं जो अशोक जी गहलोत की हर बात और हर फैसले को सही मानते थे। जोशी ने कहा है कि अतिमहत्वाकांक्षा इंसान को भ्रम में डाल देती है, बड़े शर्म की बात हैं जो वो हमारे नेता के बारे में उल्टे सीधे बयान दे रहे है। अशोक गहलोत की योजनाओं और कुशल राजनीति का प्रचार-प्रसार का काम जो इंसान खुद पूरे प्रदेश में करता था, वो अपने निजी स्वार्थ के लिए राज बदलते ही विपक्षियों की गोद में जा बैठा। हर जिले में वहां के स्थानीय नेताओं के खिलाफ जहर घोलने का काम इन्होंने किया था।

अशोक गहलोत फैन्स क्लब बनाकर नौजवानों को काम पर लगाकर खुद की फौज अशोक गहलोत के नाम से बनाना चाहते थे। आज जब राज चला गया तो इनकी भाषा और आस्था दोनो बदल गई । आनंद जोशी ने लोकेश शर्मा द्वारा चुनाव से पूर्व सर्वे की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि लोग आपका कोई व्यक्तिगत सम्मान नही करते थे, आप मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार थे इसलिए आपसे मिलने आते थे। जोशी ने कहा है कि पार्टी का टिकट नहीं मिलने के कारण शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि शर्मा की चुनाव लड़ने की इच्छा पूरी नहीं हुई, इनका सपना अधूरा रह गया तो अब ये अशोक गहलोत पर अंगुली उठा रहे हो । जोशी ने मांग की है कि लोकेश शर्मा को अशोक गहलोत सहित प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Click to listen highlighted text!