Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 9-10 अक्टूबर को बीकानेर प्रवास पर

अभिनव टाइम्स बीकानेर।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 9 अक्टूबर को आएंगी। उनके दो दिवसीय बीकानेर प्रवास के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार वसुंधरा राजे 11बजे हैलीकॉप्टर से पहुंचेगी देशनोक के करणी मंदिर। इसके बाद 1:10 पर मुकाम धाम के लिए रवाना होंगी।
वहां वे करीब 2 घंटे रहेंगी।
मुकाम से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शाम 4बजे बीकानेर पहुंचेगी। जहां वे गढ़ गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। वहां से वे
विधायक सिद्धि कुमारी के निवास जाकर उनकी मां के निधन शोक पर जताने जाएंगी।
उसके बाद वे स्व. सहीराम दुसाद और पूर्व मंत्री स्व. मानिकचंद सुराणा के निवास पर शोक जताने जाएंगी।

प्रवास के दूसरे दिन 10 अक्टूबर को स्व.गोपाल जोशी के निवास पर शोक जताने पहुंचेगी।
इसी दिन दोपहर 12:30 बजे वे लक्ष्मीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। फिर वे बीकानेर से चूरू के सुजानगढ़ के बंबू गांव जाने के लिए रवाना होंगी।

Click to listen highlighted text!