Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

चौमाल स्मृति पुरस्कार के लिए कहानी संग्रह आमंत्रित

अभिनव न्यूज, बीकानेर। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान “वैखरी” द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर “गोवर्धन लाल चौमाल कहानी पुरस्कार 2024” हेतु कहानी संग्रह आमंत्रित किए जाते हैं। संस्था की सचिव इंजी. आशा शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय गोवर्धन लाल चौमाल की स्मृति में शुरू किए गए इस पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार राशि ₹ 11,000 होगी। द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः ₹ 5100 एवं ₹ 3100 के होंगे। प्रविष्टि हेतु लेखक को हिंदी भाषा के कहानी संग्रह की दो प्रतियां अपने संक्षिप्त परिचय सहित 30 सितंबर 2024 तक A 90, करणी नगर लालगढ़ बीकानेर 334001 पर भिजवानी होगी। संस्था के संरक्षक डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्राप्त कहानी संग्रह के प्रथम संस्करण की प्रकाशन अवधि जनवरी 2022 के पश्चात होनी चाहिए।

Click to listen highlighted text!