Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग व चाकूबाजी की घटना, महिला समेत दो युवक घायल

अभिनव न्यूज
बीकानेर:
नयाशहर क्षेत्र में फायरिंग और चाकूबाजी की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास नगर क्षेत्र की है। जहां पर चाकूबाजी ओर फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मुरलीधर क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही परिवार के लोगों पर फायरिंग की है। जिसमें तीन लोग घायल हुए है। घटना के बाद एकबारगी हड़कंप मच गया।

आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान लक्ष्मी, राहुल और प्रफुल्ल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर शालिनी बजाज, सीओ दीपचंद, सदर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ और नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण मौक पर पहुंचे और जांच में जुटी है। फिलहाल फायरिंग और चाकूबाजी के कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है।

पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया यह सामने आया कि घायल महिला यहां मुरलीधर में युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। मां के द्वारा ऐसा करना पुत्र को पंसद नहीं था। यह युवक आज मिलने के बहाने महिला के पास आया और फायरिंग-चाकूबाजी कर दी। जिससे तीन लोग घायल हुए है। घायलों में महिला व उसका प्रेमी व एक अन्य है। पुलिस के अनुसार, हमलावर के साथ और कौन था इस संबंध में जांच पड़ताल चल रही है।

Click to listen highlighted text!