Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

दूलाराम सहारण बने राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के अध्यक्ष

अभिनव टाइम्स बीकानेर। रविवार देर रात साहित्यकार दूलाराम सहारण को राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा राज्य सरकार की ओर से की गई है। राजस्थानी और हिंदी में समान रूप से सृजनात्मक लेखन में सक्रिय दूलाराम सहारण चूरू जिले में निवास कर रहे है। उनकी नियुक्ति पर राजस्थान सहित देशभर के साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
आइए जानते है नव नियुक्त अध्यक्ष सहारण की अब तक की सृजन यात्रा को-
साहित्यकार और राजस्थान साहित्य अकादमी के नव नियुक्त अध्यक्ष दूलाराम सहारण का जन्म 15

सितंबर 1976 को राजस्थान के
गाँव भाड़ंग तहसील तारानगर जिला चुरू में माँ जहरो देवी और पिता मनफूल सहारण के घर हुआ। सहारण की धर्मपत्नी डॉ. कृष्णा जाखड़ – चूरु (राजस्थान) के एक छोटे से
गांव खारियाबास में जन्मी डॉ. कृष्णा जाखड़ राजस्थानी और हिंदी में निरंतर लिखती हैं। आप साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के अनुवाद पुरस्कार (राजस्थानी) से भी समादृत हैं. आपकी आलोचनात्मक एवं अनुसूचित कृतियों में- ‘प्रभा खेतान के साहित्य में नारी विमर्श’, ‘हक के लिए’, ‘नापीजतौ आभौ’, ‘गाथा विस्तार पार री’, ‘एक कीड़ी रौ महाभारत’ आदि हैं. वर्ष 2020 में आपकी संपादित पुस्तक ‘समय से संवाद’ (डॉ. घासीराम वर्मा के कुछ पत्र) प्रकाशित हुई है। *सहारण की सृजन यात्रा
पीड़ (कहानी संग्रह, राजस्थानी)
आंगणैरी ओळूं (औटोबायोग्राफी, राजस्थानी), क्रिकेट रो कोड (बाल कहानी, राजस्थानी), चाँदी की चमक (बाल कहानी, हिन्दी), जंङ्गळ दरबार (बाल उपन्यास, राजस्थानी)
*अनुवाद क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
च्यार पाठ (उपन्यास, रवीन्द्रनाथ ठाकुर), साहित्य अकादमी, नई दिल्ली, हिन्द स्वराज (महात्मा गांधी), जेवड़ी (उपन्यास, तकशी शिवशंकर पिल्लै), साहित्य अकादमी, नई दिल्ली, कासी रो अस्सी (उपन्यास, काशीनाथ सिंह), कथा कैवती जातरावां (यात्रा-वृतांत, कुसुम खेमानी), साच रै ओळै दोळै (कहानी, कुसुम खेमानी), कीं कागद बेटी रे नांव (जवाहरलाल नेहरू), प्रेमचंद री कहाणियां (मुंशी प्रेमचंद), रूपाळी नदी नर्मदा (यात्रा-वृतांत, अमृतलाल बेगड़), अक्करमाशी (आत्मकथा, रिण कुमार लिंबाले)
*प्रकाशनाधीन
आंगणै री ओळूं: (आत्मकथांश)
संपादक कहिन: (साक्षात्कार)
नेक्स्ट डॉट कॉम: (राजस्थानी कहानी संग्रह)
माथाचूळ : (राजस्थानी उपन्यास)
जागती जोत संदर्भ ग्रंथ (शोध)
*सम्पादन
पत्रिका सम्पादन:
संपादक: अणुसिरजण (तिमाही पत्रिका, राजस्थानी)
प्रबंध संपादक: लीलटांस (तिमाही पत्रिका, राजस्थानी)
प्रबंध संपादक: आलोचना शोध पत्रिका (सालाना पत्रिका, राजस्थानी)
*पुस्तक सम्पादन
बात न बीती (कहानी संग्रह, राजस्थानी)
जागती जोत संदर्भ-ग्रंथ
*पुरस्कार
भत्तमाल जोशी महाविद्यालय पुरस्कार – 1996 (राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर)
श्रीमति बसंती देवी धानुका युवा साहित्य पुरस्कार- 2009 (धनुका सेवा ट्रस्ट, फ़तेहपुर शेखावाटी)
युवा पुरस्कार – 2011 (साहित्य अकादमी, नई दिल्ली)
युवा पुरस्कार – 2014 (भारतीय भाषा परिषद कोलकाता)
गौरी शंकर कमलेश साहित्य पुरस्कार-2015 (ज्ञान भारती संस्थान, कोटा)
*सम्मान
युवा पुरस्कार (नेहरू युवा केंद्र, चुरू)
ज्ञान फ़ाउंडेशन सम्मान (ज्ञान फ़ाउंडेशन, बीकानेर)
साहित्य गौरव सम्मान-2012 (अपणायत संस्थान, तारानगर)
रामगोपाल गिरधारी लाल सराफ अलंकरण-2014 (दी यंग्स वेल्फेयर सोसाइटी, रतनगढ़)
सलिला सम्मान (सलिला संस्थान, सलूम्बर)
प्रज्ञा सम्मान (प्रज्ञालय संस्थान, बीकानेर) सहित कई संस्थाओं से सम्मानित
*खास
छात्रसंघ प्रतिनिधि (1995)
छात्रसंघ महासचिव (1996)
छात्र संघ अध्यक्ष (1998) राजकीय लोहिया कालेज, चुरू
सदस्य, राजस्थानी परामर्श मण्डल, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली (2008-2012)
जिला युवक समन्वयक, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, चुरू
संस्थापक और अध्यक्ष, प्रयास संस्थान, चुरू।

Click to listen highlighted text!