Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

डाॅ. चेतन स्वामी को सूरजमल मोहता पुरस्कार की घोषणा

अभिनव न्यूज बीकानेर
राजस्थानी साहित्यकार डाॅ. चेतन स्वामी को इस वर्ष का सेठ सूरजमल मोहता साहित्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। श्री मोहता की स्मृति में साहित्य समिति, राजगढ़ द्वारा दिया जानेवाला यह 11वां पुरस्कार है।
इस आशय की सूचना देते हुए साहित्य समिति के अध्यक्ष डाॅ. रामकुमार घोटड़ ने बताया कि 20 अक्टूबर 2022 को अपराह्न सवा दो बजे ब्रह्माकुमारी आश्रम, राजगढ़ में समारोह पूर्वक यह पुरस्कार डाॅ. चेतन स्वामी की सुदीर्घ साहित्य सेवाओं के लिए प्रदान किया जाएगा। इसी दौरान गत वर्ष का पुरस्कार वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. हेतु भारद्वाज को दिया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. दुलाराम सहारण करेंगे तथा मुख्य अतिथि श्रीवर्धन मोहता, चेयरमैन मोहता संस्थाएं होंगे। मुख्य वक्ता साहित्यकार डाॅ. भंवरसिंह सामौर होंगे। स्वागताध्यक्ष मोहता काॅलेज के प्राचार्य डॉ प्रतापसिंह राठौड़ होंगे। पुरस्कार के अन्तर्गत ग्यारह हजार रुपये की राशि समर्पित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि साहित्य अकादेमी, दिल्ली सहित डाॅ. स्वामी बीस से अधिक संस्थाओं से पूर्व में सम्मानित एवं पुरस्कृत हो चुके हैं

Click to listen highlighted text!