Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

दीपावली विशेष राशिफल- आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आप सभी को दीपावली की बहुत बहुत बधाई ओर आपका जीवन सदेव दीपावली के दीपको की तरह जगमगाता रहे ओर माँ लक्ष्मी जी की कृपा सदेव आप पर बनी रहे यह मैरी हार्दिक शुभकामना है ओर मैरा आशीर्वाद भी है*

*आज दिनांक 24 अक्टूम्बर 2022 सोमवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 5-27 बजे तक रहेगी फिर अमावस्या शुरू होगी- हस्त नक्षत्र दोपहर 2-42 बजे तक रहेगा फिर चित्रा नक्षत्र शुरू होगा- वैधृति योग दोपहर 2-33 बजे तक रहेगा फिर विष्कंभ योग शुरू होगा- शकुनि करण शाम 5-27 बजे तक रहेगा फिर चतुष्पाद करण शुरू होगा- चंद्रमा कन्या राशि मे मध्यरात्रि 2-33 बजे तक रहेगा फिर तुला राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-07 बजे से 9-32 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 11-59 बजे से 12-45 बजे तक रहेगा- अमृत काल सुबह 8-40 बजे से 10-16 बजे तक रहेगा- विजय मुहर्त दोपहर 2-15 बजे से 3-01 बजे तक रहेगा- गौधूलि वैला शाम 5-51 बजे से 6-15 बजे तक रहेगा- निशिता मुहर्त रात 11-57 बजे से 12-48 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-42 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-02 बजे होगा*

*आज दीपावली है- महालक्ष्मी पूजन है- नरक चतुर्थी भी है- चौपदा पूजन- शारदा पूजन- काली पूजा- दीपमालिका का पर्व है*

*आज दीपावली है- आज महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहर्त

*इस साल दीपावली का त्योहार दिनांक 24 अक्तूबर 2022 सोमवार को मनाया जाएगा ओर शाम को लक्ष्मी पूजन के समय मेष लग्न रहेगा लग्न का स्वामी मंगल तीसरे स्थान मे बुध की मिथुन राशि मे रहेगा- छठे रोग ऋण शत्रु स्थान मे अस्त चंद्रमा ओर बुध की युति रहेगी यहा बुध स्वग्राही है लेकिन अस्त भी है ओर सप्तम स्थान मे तुला राशि मे शुक्र स्वग्राही है ओर अस्त है साथ मे सूर्य ओर केतू है- शनि भी मकर राशि मे स्वग्राही है ओर वक्री है- गुरु भी मीन राशि मे स्वग्राही है लेकिन वक्री है- इस प्रकार से बुध, शुक्र, शनि ओर गुरु चार गृह स्वग्राही है ओर सूर्य नीच का है- चंद्रमा बुध शुक्र तीन तीन गृह अस्त के है- अब बढ़ते है आगे ओर दीपावली पर लक्ष्मी माता के पूजन का शुभ मुहर्त आदि देखते है*

*प्रदोषकाल मुहर्त- दीपावली के दिन महालक्ष्मी माता के पूजन का समय शाम को 7:14 बजे से रात 8/34 बजे तक शुभ रहेगा- ये अवधि 1 घंटा ओर 20 मिनिट तक है*

*प्रदोषकाल शाम 7:14 बजे से रात 8/34 बजे तक*

*वृषभ काल 7:14 बजे से 9:11 बजे तक रहेगा*

*निशिता काल मुहर्त- रात 11:57 बजे से 12-48 मध्यरात्रि तक

*सिंह लग्न मध्यरात्रि 1:43 बजे से 3:58 बजे तक

*बिना स्थिर मुहर्त के पूजा का शुभ समय- 24 अकतूमबर को शाम 5:27 बजे से 25 अकतूमबर शाम 4-18 बजे तक अमावस्या रहेगी तब कर सकते है |

*गादी स्थापना और स्याही भरना या कलम दवात सँवारने का काम आप सुबह या दिन के किसी भी शुभ के चौघडिये में कर सकते है*

*सोमवार को दिन और रात के शुभ समय के चौघडिये*

*सुबह 06:42 से 8:07 बजे तक अमृत*

*सुबह 8-07 से 09:32 बजे तक काल का चौघड़िया ओर राहुकाल*

*सुबह 09:32 से 10:57 बजे तक शुभ का चौघड़िया*

*दिन मे 10:57 से 12:22 बजे तक रोग का चौघड़िया*

*दोपहर 12:22 से 01:47 बजे तक उद्वेग का चौघड़िया*

*दोपहर 01:47 से 03:12 बजे तक चर का चौघड़िया*

*दोपहर 03:12 से 04:37 बजे तक लाभ का चौघड़िया*

*शाम 04:37 से 06:02 बजे तक अमृत का चौघड़िया*

*शाम- 06:02 से 07:37 तक चर का चौघड़िया*

*रात 10:47 से 12:22 तक लाभ का चौघड़िया*

*मध्यरात्रि 01:57 से सुबह 6/42 बजे तक शुभ अमृत ओर चर के चौघड़िये*

*नोट- सोमवार सुबह काल के चौघड़िए के समय मे राहुकाल का समय ऊपर दिया है वह छोड़ कर पूजन करना |*

*आप शाम को शुभ मुहर्त में 6/53 बजे से 8/16 बजे के बीच मे माँ लक्ष्मी जी की स्थापना, पूजा करे और राशिनुसार मंत्रो के जाप करके तंत्रोक्त सिद्धिया प्राप्त करने का और अपनी राशी के लिए शुभयंत्र को सिद्ध करने का, गणपति, लक्ष्मी, पद्मावती, इंद्र, काली और कुबेर देवता आदि के पूजन और साधना के लिए शुभ समय है | इस समय में आप गुरु से प्राप्त मन्त्र द्वारा साधना करे तो सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी और पूरा साल आपके भाग्योदय का शुभ योग बना रहेगा- सालभर सुख समृद्धि को प्राप्त कर पायेगे और यतिगुरु भगवन्तो के आशीर्वाद से जीवन में आ रही समस्याओ से मुक्ति पा सकेगे |*

दीपावली विशेष राशिफल –

मेष – आपके लिए आज का दिन अच्छा है दीपावली को खूब एन्जॉय करेगे | जीवनसाथी के साथ भी प्रेम प्यार बढेगा और आपस में कोई सरप्राइज गिफ्ट भी ले दे सकते है |

वृषभ- आपके लिए आज का दिन पक्ष का रहेगा | आज किसी को अपशब्द न कहना और न ही किसी याचक/मांगने वाले की हंसी मजाक आप उडाना | पूरा दिन आपके लिए काफी उत्साहवर्धक रहेगा |

मिथुन- आपके लिए दिन शुभ है आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा और किसी दीपावली का त्यौहार आप बहुत उत्साह और उमंग के साथ बितायेगे | परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा |

कर्क – आपके लिए आज का दिन शानदार है नयी नयी वस्तु का उपयोग करने की ख़ुशी मिलेगी और मन में जोश भी रहेगा इस राशी की महिलाए आज काफी व्यस्त रहेगी और बाते भी बहुत करेगी |

सिंह – आपके लिए तो आंतरिक समस्या से मुक्त होकर यह त्यौहार मानाने का मौका मिल रहा है जिसका आप पूरा फायदा उठायेगे और परिवार के साथ आज कही घुमने भी जा सकते है |

कन्या- आपके लिए दिन अच्छा है वैसे देखे तो आज आपका मूड कुछ खरीददारी करने का रहेगा लेकिन समय निकालना भी मुश्किल होगा | आप आज बहुत व्यस्त रहेगे और घरकाम में रूचि लेंगे |

तुला – आपके लिए आज का दिन शानदार है घर का महोल आपको आज खुश भी रखेगा ही और आज आपको चाहे धनलाभ हो या कोई वस्तु का लाभ हो पूरी सम्भावना बनी हुई है |

वृश्चिक- आपके लिए दिन अच्छा है साधारण तह आप अपने आप पर बहुत ध्यान नहीं देते लेकिन आज आपका ध्यान अपने आपको मेंटेन करने पर रहेगा और बाजार से कुछ विशेष खर्च करके अपने लिए समान खरीदेगे |

धनु- आपके लिए आज का दिन शानदार है | आपका परिवार आपके साथ सहयोग करेगा और आज कोई शुभसमाचार मिलेगा आर्थिक लाभ मिलेगा | खूब धूम धाम से आज आप लक्ष्मी पूजन करेगे |

मकर – आपके लिए आज का दिन अच्छा है सभी काम समय पर पुरे हो जायेगे और आपकी सामाजिक ख्याति में भी बढ़ोतरी होगी आप परिवार के साथ घुमने भी जा सकते है | आर्थिक लाभ मिलेगा |

कुम्भ: आपके लिए आज भाग्यशाली दिन है जोश और उत्साह तो रहेगा ही साथ ही आप किसी खास काम को बहुत आसानी से पूरा कर लेगे जिससे आपको पारिवारिक मदद भी मिलेगी और आगे लाभ मिलेगा |

मीन – आपके लिए दिन प्रेमप्यार से भरा है लेकिन आज फटाखे आदि सावधानी से छोड़े और किसी से उलझने का प्रयास न करे | बाकी तो दिन आपके लिए बहुत अच्छा है ही पारिवारिक माहोल सुखद रहेगा | खर्च अधिक होगा |

Click to listen highlighted text!