Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Tuesday, April 22

दो पक्षों में विवाद, जमकर चली लाठियां, 11 जने घायल

अभिनव न्यूज, बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके के उदासर में शुक्रवार को दो पक्षों में आपसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-भाटा जंग शुरू हो गई। झगड़े में 11 जने घायल हुए। झगड़े की सूचना पर थाने से एएसआई नानूसिंह मय जाब्त के मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार प्रकाश , भरत व आकाश में किसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है।

शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों में गाली-गजौज शुरू हुई। इसके कुछ देर बार एक पक्ष ने दूसरे पक्ष लाठियों से हमला कर दिया। बाद में दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी से ताबड़तोड़ वार करने लगे। झगड़े में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया।

Click to listen highlighted text!