Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

प्लॉट में घुस की तोडफ़ोड़, कुल्हाड़ी, सरियों से बोला हमला, तीन आरोपी नामजद

अभिनव न्यूज।
बीकानेर: प्लॉट में घुसकर तोडफ़ोड़ करने व कुल्हाड़ी व सरियों से मारपीट करने का मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में सामने आया है। मामला जमीं से जुड़ा बताया जा रहा है। इस आशय की रिपोर्ट कान्ता खतुरिया कॉलोनी निवासी नारायण सिंह ने पुलिस को दी है। रिपोर्ट के मुताबिक इसी कॉलोनी में उसका एक प्लॉट है। जिसको संभालने के लिए वह कल सुबह गया था। जहां पहले से ही विजय कुमार, विनोद धवल, कमल धवल व दो-तीन अन्य लोग मौजूद थे। आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके प्लॉट में जमकर तोडफ़ोड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी व सरियों के साथ हमला बोल दिया। इस हमले में उसको गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Click to listen highlighted text!