Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

अभिनव टाइम्स। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2022 की घोषणा हो गई है। अभिनेत्री आशा पारेख को 30 सितंबर को इस अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। उन्होंने बताया कि हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के काम को सम्मानित करने के लिए हर साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाता है।
आशा पारेख 95 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आशा अभिनेत्री के साथ-साथ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रह चुकी हैं। उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें कई अवॉर्ड मिले। जैसे 1963 में अखंड सौभाग्यवती के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गुजरात राज्य पुरस्कार। 1971 में फिल्म कटी पतंग के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार।

Click to listen highlighted text!