Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

भ्रष्टाचार में फंसे कुलपति अमेरिका सिंह निलंबित: यूनिवर्सिटी की फर्जी रिपोर्ट दी, सरकार ने दर्ज कराई थी FIR

अभिनव न्यूज

राजभवन ने मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह को सस्पेंड कर दिया है। राज्यपाल ने सरकार की अनुशंसा पर अमेरिका सिंह को सस्पैंड किया है। अमेरिका सिंह पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। उसके बाद से अमेरिका सिंह लगातार छुटि्टयों पर चल रहे थे। पिछले महीने उनकी जगह सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का चार्ज बांसवाड़ा ट्राइबल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर आईवी त्रिवेदी को दिया गया था। ऐसे में अब सुखाड़िया की जिम्मेदारी प्रोफेसर त्रिवेदी ही संभालेंगे।

राज्यपाल ने ऑर्डर जारी करते हुए राजकार्य में लापरवाही के चलते सरकार ने अमेरिका सिंह के निलम्बन की अनुशंसा राज्यपाल को की थी। अमेरिका सिंह पर गुरकुल यूनिवर्सिटी की इंस्पैक्शन की फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के आरोप लगे थे। इसके बाद सरकार ने कमेटी बनाकर जांच कराई। जिसमें अमेरिका सिंह सहित कमेटी के सभी सदस्य दोषी पाए गए। इसपर सदस्यों को भी सरकार की अनुशंसा पर निलम्बित किया गया। वहीं अब अमेरिका सिंह को भी हटा दिया गया है।

सरकार-विपक्ष सहित सभी कार्यशैली से थे खफा

अमेरिका सिंह की कार्यशैली से सरकार, विपक्ष, नेता, छात्र और शिक्षक सभी खफा थे। यूनिवर्सिटी में रहते हुए अमेरिका सिंह के भ्रष्टाचार के भी लगातार मामले सामने आए थे। पिछले विधानसभा सत्र में अमेरिका सिंह को लेकर काफी हंगामा हुआ था। 30 से ज्यादा विधायकों ने सिंह के खिलाफ प्रश्न लगाए थे। इसके अलावा शिक्षकों और छात्रों ने भी सिंह के खिलाफ शिकायतें दी थी।

दूसरी कमेटी की जांच में भी घिर सकते हैं अमेरिका सिंह!

निलंबन के बावजूद के अमेरिका सिंह की मुश्किलें कम नहीं होंगी। अमेरिका सिंह की अकादमिक योग्यता को लेकर जांच कर रही राजेंद्र भट्‌ट कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि कमेटी की जांच में सिंह की कुलपति के तौर पर पर्याप्त योग्यता नहीं पाई गई है। ऐसे में उनकी नियुक्ति पर भी सवाल खड़ा हो सकता है। अमेरिका सिंह की अकादमिक योग्यता को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी विधानसभा में सवाल उठाया था।

Click to listen highlighted text!