Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

कोरोना अपडेट्स:देश में बीते 24 घंटे में 6,065 नए केस मिले, इनमें आधे मरीज अकेले महाराष्ट्र में

देश में कोरोना मामलों में एक बार फिर से इजाफा देखा जा रहा है। शनिवार रात 11 बजे तक देश में 6,065 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 1 मौत दर्ज की गई है। देश में मिले कुल मामलों में से करीब आधे (2,922) महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 795 केस के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है। देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या फिलहाल 41,871 है।

शनिवार को देश में कुल 3.44 लाख कोविड टेस्ट किए गए। वहीं,. डेली पॉजिटिविटी रेट 2.41% दर्ज किया गया और वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.75% दर्ज किया गया। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 4.32 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

195 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए गए
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत शनिवार तक 195 करोड़ (1,95,05,33,258) से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। वहीं, शनिवार को शाम 7 बजे तक 11 लाख (11,30,430) वैक्सीन के डोज लगाए गए।

सबसे अधिक केस वाले महाराष्ट्र में 7.07% पॉजिटिविटी रेट
देश में सबसे अधिक 2922 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले हैं। वहीं एकमात्र मौत भी यहीं हुई है। यहां बीते दिन 1392 लोग रिकवर हो चुके हैं। यहां एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14,858 है। इससे पहले शनिवार को यहां 3,081 नए केस मिले थे।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में 795 नए कोरोना केस मिले
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 795 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 556 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि यहां कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। यहां कोरोना को 2,247 एक्टिव केस मौजूद हैं। इसके साथ ही मृत्यु दर 4.11% दर्ज किया गया।

कुल मौतों में कर्नाटक तीसरे नंबर पर
कर्नाटक में शनिवार को कोरोना के 562 नए केस दर्ज किए गए, जबकि 352 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 40,108 है। इससे पहले शुक्रवार को 535 केस मिले थे। वहीं, गुरुवार को 471 नए के मिले थे। बीते दिन कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

राज्य में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 40,108 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में हुई कुल मौतों के मामले में महाराष्ट्र और केरल के बाद कर्नाटक तीसरे स्थान पर है।

हरियाणा में अब तक कुल 10 लाख लोग संक्रमित हुए
हरियाणा में बीते दिन कोरोना के 411 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही यहां एक्टिव केस की संख्या 1525 हो गई है। यहां महामारी की शुरुआत से अब तक करीब 10 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि, 10 हजार 621 लोगों की मौत हो चुकी है।

Click to listen highlighted text!