Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

कोरोना अपडेट्स:बीते 24 घंटे में 4257 संक्रमित मिले, यह बीते 88 दिन में सबसे ज्यादा; केरल में सबसे ज्यादा 1465 नए केस

अभिनव टाइम्स | देश में कोरोना फिर डराने लगा है। बीते 24 घंटे में 4257 नए मरीजों की पहचान हुई है। यह आंकड़ा 8 मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। तब 4575 केस आए थे। इस महीने यह दूसरा मौका है जब नए संक्रमितों का आंकड़ा 4 हजार के पार गया है। इससे पहले 2 जून को देश में 4041 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई धी।

शनिवार को 15 संक्रमितों की मौत हुई, जबकि 2612 ठीक हो गए। अभी 22,691 का इलाज चल रहा है। महामारी के इस दौर में देश में 4.31 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4.26 करोड़ ठीक हुए जबकि 5.24 लाख लोगों ने जान गंवाई।

केरल में हर 100 जांचों पर 10 संक्रमित मिल रहे
संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले केरल में आ रहे हैं। यहां शनिवार को 1465 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 7 मरीजों की मौत हुई, जबकि 667 ठीक हुए। अभी यहां 7427 एक्टिव केस हैं यानी इतने संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा 9.87% पॉजिटिविटी रेट है यानी हर 100 जांचों पर करीब 10 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं।

नए मरीजों के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर
देश में कोरोना मरीजों के मामले में अव्वल रहे महाराष्ट में फिर एक बार संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है। यहां शनिवार को 1357 नए मरीज मिले, 595 ठीक हुए और एक संक्रमित की मौत हो गई। अब यहां 5888 एक्टिव केस हैं। बढ़ते केस को देखते हुए राज्या में फिर एक बार मास्क लगाना कंपलसरी कर दिया गया है।

दिल्ली में कोरोना कंट्रोल
दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 405 केस आए। 384 लोग ठीक हो गए। गनीमत रही कि इस महामारी से कोई मौत नहीं हुई। अब यहां 1467 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। पिछले महीने दिल्ली में नए केस डेढ़ हजार से अधिक आने लगे थे। दिल्ली में अब तक 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। 26 हजार 212 ने जान गंवाई है। अभी राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 2.07% है।

CORBEVAX बूस्टर डोज को मंजूरी
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने CORBEVAX वैक्सीन को कोरोना बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी दे दी है। कोवीशील्ड या कोवैक्सिन की दोनों डोज ले चुके 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग अब इमरजेंसी की स्थिति में CORBEVAX को बूस्टर डोज के रूप में ले सकेंगे।

Click to listen highlighted text!