Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

सादुल क्लब मैदान में कांग्रेसी नेताओं ने भरी हुंकार

जनकल्याण की योजनाओं को बंद करना जनता के हितों पर कुठाराघात – गहलोत

अभिनव न्यूज, बीकानेर।  बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे श्री गोविंदराम मेघवाल के साथ वरिष्ठ नेता बुलाकी दास कल्ला, विधायक श्रीमती सुशीला डूडी, वरिष्ठ नेता मंगलाराम गोदारा, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिसनाराम सियाग साथ थे।
इसके बाद नामांकन सभा स्थानीय सादुल क्लब में आहूत हुई जहा बड़ी भरी संख्या में की भीड़ में आठों विधानसभा के कांग्रेसी नेता, पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

नामांकन सभा में तीनों वरिष्ठ नेता तय समय से देरी से पहुंचे लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक आम लोग डोटासरा, गहलोत, और रंधावा के लिए मैदान में डटे रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नामांकन सभा में कहा कि भाजपा कांग्रेस के शासन के जनकल्याण कार्यों को बंद करके जनता से वोट मांगना चाहती है लेकिन जनता समझदार है वो भाजपा की चाल को समझ गई है और आज की सभा इस बात का प्रमाण है कि बीकानेर की लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार संसद में जाएगा | गहलोत ने कहा कि आप यकीन मानिए जनता भी भाजपा की गलत नीतियों को पहचानने लग गई है और देश भर में लोग प्रजातंत्र को बचाने के लिए इंडिया को देश वासी वोट देने जा रहे हैं। उन्होंने बीकानेर चूरू झुंझनू, नागौर, गंगानगर, जोधपुर, सहित राजस्थान के अधिकतम लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत का दावा किया।
प्रभारी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा की आने वाला वक्त बहुत अधिक खराब है ये चुनाव किसी पार्टी या प्रत्याशी का नही ये चुनाव भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को बचाने का चुनाव है यह अघोषित आपातकाल के खिलाफ अपने हक हकूक की लड़ाई का चुनाव है। बड़ी मुस्तैदी से हमको ये चुनाव जीतना ही है

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग किस तरह का सांसद चाहते है जो जनता की बात को सांसद के रूप में संसद में बोलना जानता हो, जनता के लिए लड़ना जानता हो। डोटासरा बोले कि इस बार जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है । डोटासरा ने कहा कि जो कांग्रेस के लिए कार्य नही कर सकता अपनी छुट्टी मानना और जो कार्य करेगा उसके लिए डोटासरा और शीर्ष नेतृत्व अपना खून बहाने से भी पीछे नहीं हटेगा।

गोविंदराम मेघवाल ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि आठों विधानसभा से आई ये जनता इस बात का प्रमाण है की भाजपा के शासन से जनता अब निजात चाहती है और जो हालात देश में भाजपा ने बनाए है उसे जनता बदलना चाहती है। उसी को ध्यान में रखते हुए सविधान में विश्वास रखने वाली प्रजातंत्र को बचाने के लिए देश की विभिन्न पार्टियों ने इंडिया गठबंधन का निर्माण किया और जब से इंडिया नाम आया है तब से भाजपा की नींद उड़ गई है और आप भरोसा रखिए इस बार देहली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और हम बीकानेर से भी जीत का परचम लहराएंगे

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की नामांकन सभा को बुलाकीदास कल्ला, सुशीला डूडी, भवर सिंह भाटी, सालेह मोहमाद, मंगलाराम गोदारा, शिमला नायक, डॉ राजेंद्र मुंड, गिरधारी महिया, मोडाराम मेघवाल, मदन गोपाल मेघवाल, महेंद्र गहलोत, लक्ष्मण कड़वासरा, बिसनाराम सियाग, यशपाल गहलोत, गजेंद्र सिंह सांखला, जिया उर रहमान आरिफ, सरिता चौहान, गणपतराम विश्नोई, सहित बड़ी संख्या में प्रमुख कांग्रेस जनों ने संबोधित किया। संचालन मुरली गोदारा ने किया

Click to listen highlighted text!