Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी कल करेगी कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन

अभिनव न्यूज, बीकानेर। बीकानेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी ने सेरूणा,नारसीसर, पुनरासर, राजपुरा,माणकसर,समन्दसर, बीझासर,लोढेरा,गुसाईसरबडा,डेलव, लाघडिया,जालबसर बिरमसर, उदरासर,धोलिया,सूरजनसर,लाखनसर, उदासरचारनान, धीरदेसरपुरोहितान आडसर, लालासर मोमासर,सतासर, लिखमासर, कुन्तासर,रेवडा,धीरदेसर चोटियान,कितासर,बिदावतान,कीतासर भाटीयान,शीतलनगर,बिग्गाबास रामसरा,बिग्गा तथा सातलेरा गांव का दौरा कर हाथ के निशान के सामने वाले बंटन को दबाकर कांग्रेस को जीताने की अपील की। जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की अखिल भारतीय कांग्रेस और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार कल 30 मार्च 2024 को सुबह 11 बजे कोटगेट पर बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन रखा गया है बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत बिसनाराम सियाग के नेतृत्व में सम्पन्न होने वाले इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, सभी कार्यकर्ता और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सदस्य भागीदारी निभायेंगे

Click to listen highlighted text!