Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर में,जानें क्या रहेगा कार्यक्रम

अभिनव न्यूज, बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर 1 बजे बिसाऊ (झुंझुनू ) से प्रस्थान कर 2 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री एम एम ग्राउंड में मिशन 2030 के तहत पापड़, भुजिया उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। गहलोत 3:30 बजे टीवी कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत 4:15 बजे गंगाशहर सुजानदेसर रोड़ स्थित श्री राम झरोखा कैलाश धाम मंदिर में दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 4:45 बजे यहां से नाल एयरपोर्ट जाएंगे तथा 5.10 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Click to listen highlighted text!