Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर में:जनता ने गहलोत को महंगाई राहत शिविरों के लिए धन्यवाद, टिकट की उम्मीद में पहुंचे नेता

अभिनव न्यूज
बीकानेर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने यहां जन सुनवाई की। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों को रखा तो महंगाई राहत शिविरों के लिए धन्यवाद भी दिया। इस दौरान शिविरों में अव्यवस्थाओं की शिकायत भी की गई। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कई नेता अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया।

सर्किट हाउस के बाहर सुबह से भीड़ लग गई थी। अभाव अभियोग लेकर आए लोगों ने मुख्यमंत्री को राहत शिविरों के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने मुलाकात करते हुए अपनी मांगों से अवगत कराया। कॉलेज व्याख्याताओं ने मिलकर पदोन्नति के लिए धन्यवाद दिया तो कुछ ने मांगें भी रखी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा भी स्थानीय नेताओं से मिले। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी सर्किट हाउस में रहे। इनकी मुख्यमंत्री से अलग से मुलाकात भी हुई। गहलोत ने डूडी को जसरासर शक्ति प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

यहां से पंजाब जाएंगे गहलोत

मुख्यमंत्री बुधवार को जसरासर के बाद जयपुर जाने वाले थे लेकिन कार्यक्रम में दो बार परिवर्तन हो गया। अब वो बीकानेर से पंजाब गए हैं। जहां पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अंत्येष्टि में शामिल हाेने के बाद श्रीगंगानगर पहुंचेंगे, जहां महंगाई राहत शिविरों में लोगों से मिलेंगे।

Click to listen highlighted text!