Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

पति को MLA का टिकट दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पीड़िता को धमकाया

अभिनव न्यूज, नेटवर्क। राजस्थान के कोटा जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला के पति को विधायक और सांसद का टिकट दिलवाने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की। मिला ने विरोध किया तो आरोपी ने खुद को पत्रकार बताकर उसे धमकाया और उसके फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।  ग्रामीण थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

पुलिस के अनुसार महिला ने एक यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह उसका पति किसी काम से सोमवार को इटावा गया था। देर शाम एक युवक उसके घर आया। उसके साथ दो युवक और भी थे। आरोपी खुद का यूट्यूब चैनल चलाता है। आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसके पति को विधायक या सांसदी का टिकट दिला देगा। इसके बदले में महिला को उसके साथ संबंध बनाने होंगे।

महिला ने इसे लेकर साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने खुद को पत्रकार बताते हुए महिला को धमकाया और उसके मूंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी और उसके साथ आए युवकों ने पीड़िता को किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी और फिर वहां से फरार हो गए।

रात को पीड़िता का पति घर आया तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दोनों पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click to listen highlighted text!