Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Sunday, April 20

सरकारी योजना बता ठगी की, अब गिरफ्तार…

अभिनव न्यूज।
नागौर: नागौर में सरकारी योजनाएं बता झांसा देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी पत्नी के साथ मिलकर कई महिलाओं को ठगी का शिकार बना चुका था, मामले में पुलिस ने पहले उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी फरार चल रहा था, पुलिस ने अब मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। नागौर की रोल थाना पुलिस ने खंवर रहने वाले श्रवणराम पुत्र बन्नाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 19 अप्रेल को मोहनी देवी पत्नी बुद्धाराम ने एक रोल थाने में रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया था कि खंवर गांव की ही संतोष पत्नी श्रवणराम घर आईं थी और कहा कि आंगनबाड़ी में नौकरी करती हूं। हम सरकारी योजना का गरीब महिलाओं को लाभ पहुंचाने का काम करते है। जिस पर मोहनी देवी उसकी बातें सुन झांसे में आ गई। फिर संतोष ने सोने के गहने मांगे, वो मोहनी देवी ने दे दिए। इस तरह पत्नी-पत्नी ने मिलकर गांव की अन्य कई महिलाओं से भी गहने हड़प लिए। पुलिस ने बताया कि पत्नी पत्नी ने गहने हड़पने के बाद एक फाइनेंस कंपनी में जमा करवा दिए और वहां से गोल्ड लोन उठा लिया था। लेकिन अब दोनों गिरफ्तार हो चुके है, पुलिस अब आरोपी श्रवणराम से पूछताछ कर रही है।

Click to listen highlighted text!