Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी: देश भर के 16 रीजन में छठें स्थान पर रहा अजमेर, 96.01 प्रतिशत रहा रिजल्ट

अभिनव न्यूज

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का 12वीं का रिजल्ट 92.71% रहा, लेकिन अजमेर रीजन(राजस्थान और गुजरात) ने नेशनल एवरेज से ज्यादा रिजल्ट दिया है। अजमेर का रिजल्ट 96.01% रहा। देश भर के 16 रीजन में अजमेर का छठा स्थान है।

डिजीलॉकर पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो चुका है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट results.gov.in पर भी जारी हुए हैं, लेकिन ज्यादा ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई है।

12वीं रिजल्ट के हाईलाइट्स (देश भर का)

  • लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा।
  • 33 हजार छात्रों ने 95% से ज्यादा नंबर हासिल किए।
  • 1.32 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए।
  • त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां 98.83% छात्र पास हुए।
  • प्रयागराज का रिजल्ट सबसे खराब रहा। यहां 83.71% छात्र पास हुए।
  • टर्म 1 परीक्षा को 30% वेटेज और टर्म 2 को 70% वेटेज दिया गया है।
  • 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95% से ज्यादा, 1.34 लाख ने 90% से ज्यादा स्कोर किया है।

इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, DOB आदि भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

अजमेर रीजन से 1 लाख 3 हजार स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम
पूरे देश में 14 लाख 54 हजार 370 स्टूडेंट्स ने 12वीं का एग्जाम दिया था। वहीं अजमेर रीजन में राजस्थान व गुजरात से 1 लाख 3 हजार 24 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया, इसमें 61 हजार 277 बॉयज व 41 हजार 747 गर्ल्स हैं।

Click to listen highlighted text!