भाजपा प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न
अभिनव न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ शहर जिला बीकानेर की एक बैठक भाजपा संभाग कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के संदर्भ में सेवानिवृत्त कर्नल हेम सिंह शेखावत की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के संदर्भ में महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ के सदस्यता अभियान प्रभारी इंद्र ओझा ने कहा कि हमें बीकानेर शहर में घर घर जाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में बीकानेर शहर के प्रबुद्ध जनों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवानी है। जिससे कि एक बहुत बड़ा प्रबुद्ध जनों का वर्ग भाजपा में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके और वरिष्ठ और प्रज्ञावान प्रबुद्ध जनों का लाभ आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को मिल सके।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ के शहर जिला संयोजक सुधीर केवल...