Breking news : भारतीय डॉर्नियर ने पाकिस्तानी जंगी जहाज को खदेड़ा
अभिनव टाइम्स बीकानेर। पाकिस्तान के जंगी जहाज ने पिछले महीने भारतीय समुद्री सीमा में घुसपैठ की थी। इसे इंडियन कोस्ट गार्ड के डोर्नियर सर्विलांस प्लेन ने खदेड़कर वापस भेजा। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना का जहाज PNS आलमगीर गुजरात के करीब भारतीय समुद्री सीमा में पहुंचा था। इसे देखते ही समुद्री सीमा की निगरानी कर रहे डोर्नियर एयरक्राफ्ट ने भारतीय सीमा से बाहर जाने की चेतावनी दी। जब जहाज नहीं गया, तो डॉर्नियर ने उसे खदेड़ दिया।
रेडियो मैसेज का जवाब नहीं दे रहा था आलमगीरभारतीय सीमा में पाकिस्तानी वॉरशिप आलमगीर के घुसते ही भारतीय डोर्नियर प्लेन ने उसका पता लगा लिया था। डोर्नियर ने आलमगीर को लौटने की चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक, डोर्नियर ने पाकिस्तान के जहाज की मंशा जानने के लिए रेडियो संचार सेट पर कॉल भी किया, लेकिन पाकिस्तानी जहाज का कप्तान जवाब द...