स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
अभिनव टाइम्स । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा. राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में यह जानकारी दी. बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम 7 बजे से किया जाएगा.
बताया ये भी गया कि, राष्ट्रपति का संबोधन पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा. बयान में आगे कहा गया है, ‘‘दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद इसके क्षेत्रीय चैनलों द्वारा संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा. आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषा में इसे प्रसारित करेगा.’’
...