Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

home

बडोदरा की नाइट्रेट फैक्ट्री में ब्लास्ट:प्लांट के 3 बॉयलर में लगातार 8 धमाके हुए, 15 कर्मचारी घायल…

बडोदरा की नाइट्रेट फैक्ट्री में ब्लास्ट:प्लांट के 3 बॉयलर में लगातार 8 धमाके हुए, 15 कर्मचारी घायल…

home
अभिनव टाइम्स | गुजरात के वडोदरा जिले के नंदेसरी इलाके में दीपक नाइट्रेट नाम की एक कंपनी में गुरुवार दोपहर जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। इसके बाद यहां भीषण आग लग गई। हादसे में 15 कर्मचारी घायल हैं। रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। हादसे के चलते वडोदरा हाईवे बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। बाॅयलर में हुआ था विस्फोटफायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी के अनुसार ब्लास्ट एक बॉयलर में हुआ था। इसके बाद आग पूरे प्लांट में फैल गई और इसकी चपेट में आकर कई दो अन्य बॉयलर भी फट गए। लोगों ने बताया कि एक के बाद एक लगातार 8 धमाके सुने गए। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कंपनी के बाहर एंबुलेंस भी तैयार रखी गईंहालात बेकाबू होने के चलते फायर ब्रिगेड टीम ने ब्रिगेड कॉल जारी कर...
नहीं रहे मशहूर संतूर वादक:पंडित भजन सोपोरी का गुरुग्राम में निधन, क्लासिकल म्यूजिक के तीन रागों की रचना की

नहीं रहे मशहूर संतूर वादक:पंडित भजन सोपोरी का गुरुग्राम में निधन, क्लासिकल म्यूजिक के तीन रागों की रचना की

home, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | मशहूर संतूर वादक पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी का गुरुग्राम के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे 74 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका जन्म साल 1948 में श्रीनगर में हुआ था। भजन सोपोरी को क्लासिकल म्यूजिक में योगदान के लिए 1992 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया था। इसके बाद उन्हें भारत सरकार ने साल 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया। विरासत में मिली संगीत शिक्षाभजन सोपोरी को संतूर वादन की शिक्षा विरासत में मिली थी। उनके दादा एससी सोपोरी और पिता पंडित एसएन सोपोरी भी संतूर वादक थे। उन्होंने घर में ही संतूर की शिक्षा ली थी। भजन संतूर के साथ गायन में भी निपुण थे। संगीत के साथ उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट किया। इसके बाद उन्होंने वाशिंगटन विश्वविद्यालय से वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक में भी पढ़ाई की थ...

लॉरेंस गैंग ने की मूसेवाला की हत्या:लॉरेंस का भांजा सचिन बिश्नोई बोला- मैंने ही मूसेवाला को गोली मारी; मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया

home
अभिनव टाइम्स | मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर लॉरेंस गैंग ने ही किया है। गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई ने दावा किया है कि यह कत्ल उसने किया है। उसने कहा, 'मैंने खुद सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारीं।' खुद को सचिन बिश्नोई बताने वाले शख्स ने एक टीवी चैनल से वर्चुअल ID के जरिए बातचीत में यह दावा किया। उसने कहा कि हमने मोहाली में विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया है। पहले उसने खुद को सचिन थापन बताया। जब पत्रकार ने उससे पूछा कि वह सचिन बिश्नोई बोल रहा है तो उसने हां कहा। उसने कहा कि गैंगस्टर मेरे आदर्श और मामा हैं। हालांकि हत्या का दावा करने वाला असली सचिन बिश्नोई ही है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। हत्या का दावा करने वाले की पूरी बातचीत सचिन बिश्नोई ने कहा कि मोहाली में युवा अकाली नेता विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या हुई थी। पुलिस ने इसकी जांच की। कई गैंगस्टर...
कोरोना अपटेड्स:देश में 35 फीसदी कोरोना केस बढ़े, पिछले 24 घंटे में 3,712 नए मामले, केरल-महाराष्ट्र ने बढ़ाई टेंशन

कोरोना अपटेड्स:देश में 35 फीसदी कोरोना केस बढ़े, पिछले 24 घंटे में 3,712 नए मामले, केरल-महाराष्ट्र ने बढ़ाई टेंशन

home, rajasthan
अभिनव टाइम्स | देश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। लंबे समय बाद कोरोना के मामले दो हजार से ऊपर रिकॉर्ड किए गए। पिछले 24 घंटे में 3,712 मामले सामने आए। मंगलवार को नए 2,745 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। एक तरह से देखा जाए तो नए कोविड केसों में 35.4% की उछाल हुई है। वहीं, 2,584 मरीज कोरोना से ठीक हुए। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि मौत के मामले में गिरावट देखी गई। बीते दिन केवल 5 लोगों की मौत हो गई। देश में एक्टिव केस 18 हजार 131 दर्ज किए गए। देश में सबसे ज्यादा मामले केरल और मुंबई से आए। बीते 24 घंटे में केरल में 1,197 लोग पॉजिटिव पाए गए, वहीं, महाराष्ट्र में 1,081 केस सामने आए। दोनों राज्यों के लिए यह स्थिति चिंता जनक है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में 24 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। नए मामले आने के बाद देश में कुल मरीजों की संख्या 4.31 करोड़ ह...
अंबानी की Jio को चुनौती देने के लिए बेजोस लगाएंगे Vi पर दांव? इस डील से फिर सस्ते हो सकते हैं डेटा टैरिफ

अंबानी की Jio को चुनौती देने के लिए बेजोस लगाएंगे Vi पर दांव? इस डील से फिर सस्ते हो सकते हैं डेटा टैरिफ

Entertainment, home
अभिनव टाइम्स |  पिछले साल की इस खबर को याद कीजिए... अगस्त 2021 में भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया बंद होने की कगार पर थी। Vi पर स्पेक्ट्रम फीस का 96,300 करोड़, AGR का करीब 61,000 करोड़ और बैंकों का करीब 21,000 करोड़ रुपए कर्ज बकाया था। कंपनी के पास इससे निकलने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। अब हाल के दिनों में आई इन खबरों को पढ़िए... वोडाफोन-आइडिया में एक बार फिर कर्मचारियों की भर्तियां शुरू हो गई हैं। मई के आखिरी दिनों में Vi के शेयरों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। इस साल Vi के 4G सब्सक्राइबर्स में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। अमेजन के साथ डील की खबरों ने जलाई Vi की हरी बत्ती अमेजन की Vi के साथ जल्द ही 20 हजार करोड़ रुपए की इन्वेस्टमेंट डील हो सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक Vi को 10 हजार करोड़ कंपनी की हिस्सेदारी बेचकर और 10 हजार करोड़ रुपए...
स्व. पुरुषोत्तम झा शतवार्षिकी समारोह व्याख्यानमाला आज

स्व. पुरुषोत्तम झा शतवार्षिकी समारोह व्याख्यानमाला आज

home
अभिनव टाइम्स | स्व.पुरुषोत्तम झा शतवार्षिकी समारोह में आज एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विषय है - वर्तमान समय में सामाजिक सौहार्द के उपाय क्या हों। आयोजक डा.रजनीरमण झा ने बताया कि उनके पिताजी स्व.पुरुषोत्तम झा की शतवार्षिकी इस वर्ष मनायी जा रही है, जिसमें अलग - अलग कार्यक्रम के आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में इस व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। यह व्याख्यान महाराजा नरेन्द्र सिंह आडिटोरियम, जुबिली नागरी भण्डार में दोपहर बारह बजे आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि निर्मल शर्मा, ए डी आर एम तथा विशिष्ट अतिथि यशपाल आहूजा, रजिस्ट्रार, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय होंगे।अध्यक्षता एम एस कालेज की प्राचार्या डा. विजयश्री गुप्ता करेंगी। व्याख्यान के अन्त में पचहत्तर छात्रों को प्रति छात्र डेढ़ सौ रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। डा.रजनीरमण झासह आचार्य, संस्कृत विभागएम एस का...
शिक्षा विभाग में ट्रांसफर:एक लाख से ज्यादा टीचर्स है ट्रांसफर के इंतजार में, ग्रेड थर्ड ट्रांसफर पर संशय बरकरार

शिक्षा विभाग में ट्रांसफर:एक लाख से ज्यादा टीचर्स है ट्रांसफर के इंतजार में, ग्रेड थर्ड ट्रांसफर पर संशय बरकरार

bikaner, home, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स |ट्रांसफर पर रोक हटने के साथ ही शिक्षा विभाग में करीब एक लाख टीचर्स अपने गृह जिले में या फिर घर के नजदीक के स्कूल में जाने की तैयारी में जुट गए हैं। दरअसल, सबसे ज्यादा ट्रांसफर शिक्षा विभाग में ही होने वाले हैं, क्योंकि सबसे ज्यादा कर्मचारी भी इसी विभाग में है। विभाग ने ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर की परमिशन दे दी तो ये संख्या एक लाख तक पहुंचनी तय है। किसके होंगे ट्रांसफर? शिक्षा विभाग में सहायक कर्मचारी से संयुक्त निदेशक तक के ट्रांसफर हो सकते हैं। फिलहाल विभाग ग्रेड थर्ड को लेकर सरकार से परमिशन मांग रहा है। ग्रेड थर्ड के लिए परमिशन पिछले तीन साल से नहीं मिली है। ऐसे में इस बार भी तय नहीं है कि ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर होंगे या नहीं? वहीं ग्रेड सेकंड, लेक्चरर, हेड मास्टर, प्रिंसिपल सभी के ट्रांसफर होने तय हैं। क्या नीति होगी? अभी शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर के...

! वन अधिकारियों…:बच्चे हिरणों को देख खुश होते हैं, पत्तियां खिलाते हैं, उनकी खुशी ना छीनें

home
अभिनव टाइम्स | चिड़ियाघर से 58 चीतल बूंदी के रामगढ़ में विषधारी सैंचुरी भेजने की तैयारी जा रही है। यहां केवल 57 हिरण ही रह जाएंगे। इससे पहले 48 काले हिरण झुंझुनूं के कंजर्वेशन रिजर्व बीड़ भेजे गए थे। चिड़ियाघर में धीरे-धीरे हिरणों की संख्या कम की जा रही है। फिलहाल चिड़ियाघर में 115 हिरण ही बचे हैं। इनमें से भी 58 चीतल को गुपचुप तरीके से बूंदी के रामगढ़ में विषधारी सैंचुरी भेजे जा रहे हैं। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। वन अधिकारियों ने हिरणों को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ बीछवाल के 25 हेक्टेयर में 25 करोड़ रुपए की लागत से बायोलॉजिकल पार्क बनाया जा रहा है जहां तीन प्रजाति के चिंकारा, चीतल और काले हिरण रखने के लिए करीब 90 लाख रुपए की लागत से अलग-अलग पिंजरे बनाए जा रहे हैं। दूसरी ओर, बीकानेर से हिरणों को लगातार अन...
अकादमी की ओर से राजस्थानी साहित्यकार परिचय कोश होगा प्रकाशित

अकादमी की ओर से राजस्थानी साहित्यकार परिचय कोश होगा प्रकाशित

home
अभिनव टाइम्स | राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से राजस्थानी साहित्यकार परिचय कोश प्रकाशित किया जाएगा। संभागीय आयुक्त व अकादमी अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि इस परिचय कोश के लिए वर्तमान में राजस्थानी साहित्य-लेखन कर रहे राजस्थान के निवासी व प्रवासी साहित्यकारों का परिचय व डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इससे पहले अकादमी द्वारा चालीस वर्ष पूर्व राजस्थानी साहित्यकार परिचय कोश प्रकाशित किया गया था।अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि परिचय कोश का संपादन वरिष्ठ साहित्यकार रवि पुरोहित करेंगे। परिचय कोश में राजस्थानी के वर्तमान में साहित्य-लेखन कर रहे उन साहित्यकारों को सम्मिलित किया जाएगा, जिनकी राजस्थानी भाषा में कम से कम एक पुस्तक प्रकाशित हुई हो। परिचय कोश के लिए निर्धारित प्रारूप व जानकारी शीघ्र ही साहित्यकारों को उपलब्ध करवा दी जाएगी व साहित्यकार अपना परिचय गूगल फॉर्म, ई...
केरल पहुंचा मानसून, MP में 15 और राजस्थान में 20 जून को आएगा..

केरल पहुंचा मानसून, MP में 15 और राजस्थान में 20 जून को आएगा..

home
अभिनव टाइम्स | देश के लोगों को गर्मी से जल्द ही निजात मिल सकेगी। मानसून विभाग यानी IMD ने बताया है कि केरल में मानसून ने रविवार को दस्तक दे दी है। मानसून अमूमन देश में 1 जून को प्रवेश करता है, लेकिन इस बार यह 2 दिन पहले ही आ गया है। हालांकि, माैसम विभाग ने इस बार केरल में 27 मई को ही मानसून के आने की संभावना जताई थी। मध्य प्रदेश में मानसून के 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। भोपाल में इंदौर में यह 18 जून तक पहुंचेगा। राजस्थान में 20 जून तक आने की संभावना है। जानिए आपके राज्य में कब आएगा मानसूनमौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि केरल में मानसून छा गया है। एक हफ्ते तक मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन 6 से 10 जून के बीच मानसून फिर रिकवर होगा। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून तक दस्तक दे देगा। भोपाल और इंदौर में 18 जून तक आने की संभावना है। राजस्थान में मानसून के 2...
Click to listen highlighted text!