Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

राजनीति

करणपुर विधानसभा चुनाव: वोटिंग से पहले फलोदी सट्‌टा बाजार का चौंकाने वाला दावा!

करणपुर विधानसभा चुनाव: वोटिंग से पहले फलोदी सट्‌टा बाजार का चौंकाने वाला दावा!

Politics, rajasthan, मुख्य पृष्ठ, राजनीति
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। राजस्थान में 200 सीटों में से 199 सीटों पर चुनाव हुए और बीजेपी ने 115 और कांग्रेस ने 69 सीटें जीतीं. एक सीट कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन ने जीती. इधर एक सीट करणपुर (Karanpur assembly election) जिसपर चुनाव नहीं हुए वहां 5 जनवरी दिन शुक्रवार को मतदान है. कांग्रेस और सत्तासीन बीजेपी वहां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं. (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); बीजेपी ने वहां के उम्मीदवार सुरेंद्र सिह टीटी को बिना मतदान हुए और जीते ही मंत्रिमंडल में शामिल कर करणपुर को बड़ा संदेश दे दिया है. इधर आचार संहिता लगने के बाद बीजेपी के इस स्टेप पर राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट और वर्तमान अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आपत्ति जताई थी. (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); इन सबके बीच राजस्थान के फलोदी स...
कर्मचारियों के स्थानांतरण पर राज्य सरकार ने लगाई पूर्णतः रोक

कर्मचारियों के स्थानांतरण पर राज्य सरकार ने लगाई पूर्णतः रोक

rajasthan, मुख्य पृष्ठ, राजनीति
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर पूर्णतः रोक लगा दी है। प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता ने एक आदेश जारी किया है जिसमें राजकीय कर्मचारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। साथ ही इस आदेश में एपीओ और रिक्त स्थान पर पदस्थापन आदेश जारी नही करने के भी निर्देश दिए गए है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); यह है आदेश राजकीय अधिकारियों / कर्मचारियों के स्थानान्तरण के संबंध में इस विभाग द्वारा जारी समस्त पूर्व परिपत्रों के अधिक्रमण में विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 04.01.2023 द्वारा दिनांक 15.01.2023 से राजकीय अधिकारियों / कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, जो वर्तमान में पूर्णतः प्रभावी है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); राज्य ...
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी, आरोपी डिटेन

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी, आरोपी डिटेन

Politics, rajasthan, मुख्य पृष्ठ, राजनीति
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी मिली है। मेवाड़ के दौरे पर बाबूलाल खराड़ी को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर धमकी देने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को डिटेल कर लिया और पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। झाड़ोल से विधायक और भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी इन दिनों उदयपुर के दौरे पर हैं. बुधवार को कई व्हाट्सएप ग्रुपों में एक युवक द्वारा मैसेज कर खराड़ी को जान से मारने की धमकी दी गई। मैसेज में मंत्री के लिए अपशब्द भी लिखे गए। मंत्री खराड़ी के गोरकुंडा माताजी मंदिर नहीं आने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने आऱोपी को हिरासत में लिया धमकी के बाद खराड़ी ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को एक घंटे में डिटेन कर लिया. पुलिस ...
करणपुर में कल डाले जाएंगे वोट, कांग्रेस ने चला सिंपैथी कार्ड तो बीजेपी ने प्रत्याशी को बनाया मंत्री

करणपुर में कल डाले जाएंगे वोट, कांग्रेस ने चला सिंपैथी कार्ड तो बीजेपी ने प्रत्याशी को बनाया मंत्री

Politics, rajasthan, मुख्य पृष्ठ, राजनीति
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। राजस्थान विधानसभा चुनावों में करणपुर विधानसभा सीट पर 3 जनवरी को चुनाव प्रचार का शोर थम गया जिसके बाद अब 5 जनवरी को इस सीट पर मतदान होना है. वहीं मतगणना 8 दिसंबर को की जाएगी. दरअसल राजस्थान की सभी सीटों पर चुनाव के समय करणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया था जिसके बाद इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिए गए थे. वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी की सरकार बनी और भजन लाल शर्मा को सीएम बनाया गया (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); इधर करणपुर में बीते दिनों प्रचार का शोर रहा जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेताओं ने जनता के बीच जाकर वोट मांगे. बता दें कि श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 2 लाख 41 हजार मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कल करेंगे (adsbygoogle = window.adsbygoogl...
नए हिट एंड रन कानून का विरोध, राजमार्गों पर प्रदर्शन

नए हिट एंड रन कानून का विरोध, राजमार्गों पर प्रदर्शन

Politics, rajasthan, मुख्य पृष्ठ, राजनीति
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। नए हिट एंड रन कानून के विरोध में जिले में विरोध शुरू हो गया। ट्रक एसोसिएशन के बैनर तले ट्रक चालक हड़ताल पर उतर गए। लखासर गांव के स्टैंड के पास बड़ी संख्या में ट्रक चालकों ने प्रदर्शन किया। चालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटेदार तार डालकर जाम लगा दिया। आक्रोशित ड्राइवरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हिट एडं रन कानून का विरोध जताया। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); चालकों ने हाइवे पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के चलते जयपुर और बीकानेर से आने-जाने वाले यात्री जाम में फंस गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझाइश कर जाम खुलवाया और यातायात सुचारु करवाया। चालकों की हड़ताल के चलते जिले में लंबे रूट पर चलने वाली कई बसें प्रभावित हुईं। हड़ताल की सूचना के चलते बस चालक ड्यूटी पर नहीं आए, जिससे बसें त...
भैरासिंह और वसुंधरा सरकार में मंत्री, अब तीसरी बार भी मिला मौका, जानिए कौन हैं मदन दिलावर

भैरासिंह और वसुंधरा सरकार में मंत्री, अब तीसरी बार भी मिला मौका, जानिए कौन हैं मदन दिलावर

Politics, rajasthan, मुख्य पृष्ठ, राजनीति
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद भजनलाल मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 5 राज्य मंत्री हैं। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); इनमें रामगंज मंडी विधायक मदन दिलावर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। मदन दिलावर को तीसरी बार मंत्री पद मिला है। मदन दिलावर दूसरी बार रामगंज मंडी से जीत कर विधानसभा गए। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में मदन दिलावर ने कांग्रेस के नए चेहरे प्रत्याशी महेंद्र राजोरिया से 18422 वोट से विजय हासिल की। यह जीत पिछले जीत से 6 हजार वोट ज्यादा रही। ऐसे में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद मदन दिलावर को मंत्रीमंडल में तय माना जा रहा था। ...
जेठानंद व्यास के पास आया फोन, जयपुर के लिए रवाना

जेठानंद व्यास के पास आया फोन, जयपुर के लिए रवाना

Politics, rajasthan, मुख्य पृष्ठ, राजनीति
मंत्रिमंडल का हो सकते है हिस्सा अभिनव न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के पास राजभवन से फोन आने के बाद जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि व्यास को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। हालांकि दोपहर सवा तीन बजे जयपुर स्थित राजभवन में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, ऐसे में एक चर्चा यह भी चल रही है कि शपथ ग्रहण समारोह के तय समय पर व्यास कैसे पहुंच पाएंगे। जबकि कुछ देर पहले व्यास के बीकानेर में होने का दावा किया जा रहा था। वहीं, मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विधायकों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राजेन्द्र, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सी.पी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित तमाम नेता पहुंच चुके हैं। (adsbygoogle = w...
राजस्थान में मंत्रियों ने ली शपथ, इन्हे मिला मौका

राजस्थान में मंत्रियों ने ली शपथ, इन्हे मिला मौका

bikaner, Politics, rajasthan, मुख्य पृष्ठ, राजनीति
अभिनव न्यूज, बीकानेर। राजस्थान मैं मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं। अब तक 11 मंत्री शपथ ले चुके हैं। इसमें सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शामिल हैं। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); इन्होंने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ : किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); ये विधायक बनेंगे मंत्री : झाबर सिंह खर्रा, कैलाश मीणा, कन्हैयालाल मीणा, मंजू बाघमार, केके विश्नोई, संजीव बेनीवाल, जोगेश्वर गर्ग, जवाहर सिंह, शैलेष दिगंबर सिंह, शंकर सिंह रावत, गोपाल जोशी, विजय सिंह, श्रीकरणप...
कांग्रेस भारत जोड़ो के बाद अब भारत न्याय यात्रा निकालेगी… 55 दिन में 6200 KM होगा सफर

कांग्रेस भारत जोड़ो के बाद अब भारत न्याय यात्रा निकालेगी… 55 दिन में 6200 KM होगा सफर

National, Politics, मुख्य पृष्ठ, राजनीति
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगी। भारत न्याय यात्रा करीब 55 दिन तक चलेगी। राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक चलेगी। इस यात्रा में सभी इंडिया एलायंस पार्टियों के प्रमुख नेता अलग-अलग राज्यों में शामिल होंगे। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा का नाम बदल कर इस बार भारत न्याय यात्रा रखा गया है। लोकसभा के मध्यनजर राहुल गांधी एक बार फिर से 14 जनवरी से यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। इनमें यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव, प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। भारत न्याय यात्रा इस बार बस के माध्यम से की जाएगी। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ...
गर्भवती महिलाओं के लिए जबरदस्त योजना, घर बैठे मिलेंगे 6 हजार रुपए

गर्भवती महिलाओं के लिए जबरदस्त योजना, घर बैठे मिलेंगे 6 हजार रुपए

Politics, rajasthan, मुख्य पृष्ठ, राजनीति
अभिनव न्यूज, बीकानेर। अब गर्भवतियों को प्रसव से पहले व बाद में निश्चित दिनों तक आराम के लिए घर बैठे आर्थिक क्षतिपूर्ति राशि मिलेगी। केंद्र की ओर से इस योजना का लाभ गर्भवतियों को महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से दिया जाएगा। योजना के लिए 18 से 22 दिसंबर तक विशेष पंजीयन अभियान चलाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को मजदूरी की आंशिक क्षतिपूर्ति के रूप में नकद प्रोत्साहन देना है। इससे कामकाजी महिलाएं प्रसव से पहले व बाद में पर्याप्त आराम कर सकेंगी। इसके लिए लाभार्थी अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता से संपर्क कर फॉर्म भरवा सकते हैं। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); ...
Click to listen highlighted text!