Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

मुख्य पृष्ठ

भोपाल के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मुख्तार मलिक की राजस्थान में मौत, गैंगवार में घायल हुआ था

भोपाल के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मुख्तार मलिक की राजस्थान में मौत, गैंगवार में घायल हुआ था

मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | राजस्थान में दो दिन पहले हुए गैंगवार में घायल भोपाल के फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत हो गई। घायल मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुख्तार को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। उसके खिलाफ कई थानों में 58 गंभीर मामले दर्ज हैं। डीएसपी गिरधर सिंह ने बताया कि मुख्तार मलिक नदी से करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में घायल मिला था। मुख्तार की राजस्थान के बंटी गैंग से गैंगवार हुई थी। दोनों गैंग के बीच भीमसागर बांध के कैचमेंट एरिया में मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों गैंग के बीच फायरिंग हुई। गैंगवार में मुख्तार गैंग के एक गुर्गे की मौत हो गई थी। वहीं, मुख्तार समेत उसका राइट हैंड विक्की वाहिद घायल था। पुलिस के मुताबिक, भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने ले रखा है। मंगलवार देर रात ...
डेथ एनिवर्सरी:18 साल की उम्र में बनी थीं 64 साल के अमिताभ बच्चन की हीरोइन, सुसाइड नोट में लिखा था- मेरे सपने छीन लिए गए

डेथ एनिवर्सरी:18 साल की उम्र में बनी थीं 64 साल के अमिताभ बच्चन की हीरोइन, सुसाइड नोट में लिखा था- मेरे सपने छीन लिए गए

Entertainment, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | निशब्द, गजनी और हाउसफुल फिल्मों में नजर आ चुकीं जिया खान को गुजरे आज पूरे 9 साल बीत चुके हैं। जिया ने महज 6 साल की उम्र में हीरोइन बनने के सपना देखा था, जो 16 साल में पूरा होते-होते रह गया। जिया, तुमसा नहीं देखा फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें दीया मिर्जा ने रिप्लेस कर दिया। जिया इंडस्ट्री की एक उभरती हुईं एक्ट्रेस थीं, जिनके पास कई फिल्में थीं, लेकिन अफसोस 3 जून 2013 में जिया ने आत्महत्या कर ली। आज एक्ट्रेस की पुण्यतिथि के मौके पर आइए जानते हैं जिया की जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम और अनसुनी बातें- न्यूयॉर्क में हुआ था जिया का जन्म जिया खान का जन्म न्यूयॉर्क सिटी में 20 फरवरी 1988 को हुआ था। इनका नाम पेरेंट्स ने नफीला अली रिज्वी रखा था। इनकी मां राबिया खान 80 के दशक की एक्ट्रेस हुआ करती थीं, जबकि पिता अली रिज्वी खान बिजनेसमैन थे। जिया...
पंजाब की जेलों में गैंगवार का खतरा:मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर्स दे रहे धमकियां; सरकार ने STF के ADGP को सौंपा जेल का चार्ज

पंजाब की जेलों में गैंगवार का खतरा:मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर्स दे रहे धमकियां; सरकार ने STF के ADGP को सौंपा जेल का चार्ज

Politics, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स |पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब की जेलों में गैंगवार का खतरा बढ़ गया है। गैंगस्टर ग्रुप एक-दूसरे को धमकी दे रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने तेजतर्रार IPS हरप्रीत सिंद्धू को जेल के ADGP का चार्ज सौंप दिया है। वह अभी तक ड्रग्स के खिलाफ बनी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के ADGP का चार्ज देख रहे थे। हरप्रीत सिद्धू सख्त IPS अफसर माने जाते हैं। STF का प्रमुख बनने के बाद उन्होंने कई इंटरनेशनल ड्रग स्मगलिंग के नेटवर्क को बेनकाब किया। ड्रग स्मगलिंग में शामिल कई गैंगस्टरों का भी उनकी जांच में पर्दाफाश हो चुका है। वह गैंगस्टरों के नेटवर्क को बाखूबी समझते हैं। मूसेवाला की 29 मई को शाम साढ़े 5 बजे मानसा के जवाहरके गांव में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ ने ली। मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर एक्टिव सि...
कोरोना अपटेड्स:पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4041 नए केस,10 मौत; कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के बाद प्रियंका भी पॉजिटिव

कोरोना अपटेड्स:पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4041 नए केस,10 मौत; कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के बाद प्रियंका भी पॉजिटिव

Politics, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | देश में रोजाना कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4, 041 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कोरोना के एक्टिव केस 21 हजार 177 हो गए हैं। नए मामले आने के बाद देश में कुल मामले बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 68 हजार 151 हो गए हैं। कोरोना से 10 मरीजों की मौत दर्ज गई है, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 24 हजार 651 हो गई है। फिलहाल कोरोना की संक्रमण दर 0.05% है, जबकि रिकवरी रेट 98.74% दर्ज किया गया है। डेली पॉजीटिविटी रेट 0.84% और वीकली पॉजीटिविटी रेट 0.67% दर्ज किया गया। दिल्ली में कोरोना से दो मौतेंदिल्ली में गुरुवार को 373 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 1,490 हो गई है और मरने वालों की कुल संख्या 26 हजार 212 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 448 लोग ठीक होकर अपने घर गए ह...
रूस-यूक्रेन युद्ध के 100 दिन: 68 लाख लोगों से छिन गया घर, हर पल एक बच्चा शरणार्थी बन रहा; जानिए भारत पर युद्ध का असर

रूस-यूक्रेन युद्ध के 100 दिन: 68 लाख लोगों से छिन गया घर, हर पल एक बच्चा शरणार्थी बन रहा; जानिए भारत पर युद्ध का असर

home, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स |आज से 100 दिन पहले 24 फरवरी को NATO मेंबरशिप को लेकर रूस-यूक्रेन में तनाव इस कदर भड़का कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जंग का आगाज कर दिया। तब से इन बीते 100 दिनों में यूक्रेन की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। कभी चमक धमक और रोशनी से पटे रहने वाले यूक्रेनी शहर आज खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। युद्ध की इस तपिश ने पूर्वी यूरोप के बाहर दुनिया के दूसरे देशों को भी कई परेशानी में डाला है, इनमें भारत भी शुमार है। आज हम आपको बताते हैं कि बीते 100 दिनों में किस तरह इस युद्ध वजह की वजह रूस-यूक्रेन के साथ भारत को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फॉरेन इनवेस्टर्स ने भारत से निकाल लिए 1 लाख करोड़ रुपएसबसे पहले भारत की बात करें तो जंग शुरू होने के बाद तीन महीने के भीतर ही फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स ने इंडियन मार्केट से 1 लाख करोड़ रुपए निकाल लिए, जबकि इससे पहले पिछले 9 महीने...
कश्मीर में 12 घंटे में दूसरा आतंकी हमला:आतंकियों ने बडगाम में 2 प्रवासियों को गोली मारी

कश्मीर में 12 घंटे में दूसरा आतंकी हमला:आतंकियों ने बडगाम में 2 प्रवासियों को गोली मारी

home, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | कश्मीर में टारगेट किलिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह राजस्थान के रहने वाले एक बैंक मैनेजर की हत्या के बाद देर रात आतंकियों ने बडगाम में दो गैर कश्मीरियों पर भी गोलियां बरसाईं हैं। इसमें बिहार के रहने वाले दिलखुश की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पंजाब निवासी गोरिया की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बडगाम जिले के मगरेपोरा इलाके में दो प्रवासी मजदूरों पर अज्ञात हमलावर ने फायरिंग की जिसमें एक के कंधे में और दूसरे के हाथ में गोली लगी थी। इन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान खुशदील ने दम तोड़ दिया। वहीं पंजाब के गुरुदासपुर के रहने वाले गोरिया का इलाज जारी है। सुबह बैंक में घुसकर मैनेजर की हत्यागुरुवार सुबह ही आतंकियों ने राजस्थान के रहने वाले बैंक मैनेजर को कुलगाम में बैंक में घुसकर गोली मार दी। 3 दिन पहले कुलगाम में ही ए...
फिर पलायन को मजबूर कश्मीरी पंडित: में बोरिया-बिस्तर बांध घर छोड़ते दिखे, अधिकारियों से कहा- हमें सुरक्षित जगह ले चलो

फिर पलायन को मजबूर कश्मीरी पंडित: में बोरिया-बिस्तर बांध घर छोड़ते दिखे, अधिकारियों से कहा- हमें सुरक्षित जगह ले चलो

मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | घाटी से कश्मीरी पंडित बड़े पैमाने पर पलायन की तैयारी में जुट गए हैं। अनंतनाग के मट्टन में गुरुवार को आतंकी हमलों से डरे पंडित अपना सामान लेकर बनिहाल (जम्मू) जाने की कोशिश में लग गए हैं। दैनिक भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक मट्टन पंडित कॉलोनी के लोगों ने अनंतनाग कलेक्टर से बनिहाल जाने के लिए सुरक्षा की मांग की है। इधर, अनंतनाग के वैस्सू इलाके में भी कश्मीरी पंडित पलायन करने की तैयारी में हैं। पंडितों ने बताया कि वे सामान पैक कर चुके हैं, लेकिन सुरक्षाबलों के जवान कैंप से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। घाटी में लगातार हो रही वारदातों के बाद कश्मीरी पंडितों ने पलायन का अल्टीमेटम दिया था। कश्मीर में 19 दिन से पंडितों का प्रदर्शन चल रहा है। सुरक्षा देने में सरकार नाकाम, कल से पलायन होगामट्टन में रह रहे कश्मीरी पंडित रंजन जोत्शी ने बताया कि रोज हमारे भाइयों को गोली मारा जा...
रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए औषधीय पौधों का होगा वितरण-जिला कलेक्टर

रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए औषधीय पौधों का होगा वितरण-जिला कलेक्टर

bikaner, मुख्य पृष्ठ
घर-घर औषधि योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक अभिनव टाइम्स |आमजन में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास, आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लक्ष्य से ‘घर-घर औषधि पौधे वितरित किए जायेंगे। जिले के प्रत्येक परिवार को औषधीय पौधे निशुल्क उपलब्ध करवाएं जाएंगे। घर-घर औषधि योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक गुरूवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने गत वर्ष घर-घर औषधि योजना के पौधों की भौतिक प्रगति की समीक्षा की और इस वित्तीय वर्ष में योजना के तहत आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप पौध तैयार करने के निर्देश वन अधिकारियों को दिए। उन्होंने पौध तैयार करने की नर्सरियोें के बारे में जाना और कहा कि सभी पौधे सही समय पर तैयार हों और इनके वितरण व परिवहन की व्यवस्था में कोई कोताही ना हो। उन...
नहीं रहे मशहूर संतूर वादक:पंडित भजन सोपोरी का गुरुग्राम में निधन, क्लासिकल म्यूजिक के तीन रागों की रचना की

नहीं रहे मशहूर संतूर वादक:पंडित भजन सोपोरी का गुरुग्राम में निधन, क्लासिकल म्यूजिक के तीन रागों की रचना की

home, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | मशहूर संतूर वादक पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी का गुरुग्राम के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे 74 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका जन्म साल 1948 में श्रीनगर में हुआ था। भजन सोपोरी को क्लासिकल म्यूजिक में योगदान के लिए 1992 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया था। इसके बाद उन्हें भारत सरकार ने साल 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया। विरासत में मिली संगीत शिक्षाभजन सोपोरी को संतूर वादन की शिक्षा विरासत में मिली थी। उनके दादा एससी सोपोरी और पिता पंडित एसएन सोपोरी भी संतूर वादक थे। उन्होंने घर में ही संतूर की शिक्षा ली थी। भजन संतूर के साथ गायन में भी निपुण थे। संगीत के साथ उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट किया। इसके बाद उन्होंने वाशिंगटन विश्वविद्यालय से वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक में भी पढ़ाई की थ...
डेथ एनिवर्सरी: एक थप्पड़ खाया तो मिल गई पहली फिल्म, 24 साल में शुरू किया RK स्टूडियो, फिल्म बनाने के लिए गिरवी रखा था घर

डेथ एनिवर्सरी: एक थप्पड़ खाया तो मिल गई पहली फिल्म, 24 साल में शुरू किया RK स्टूडियो, फिल्म बनाने के लिए गिरवी रखा था घर

Entertainment, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर को गुजरे आज पूरे 44 साल बीत चुके हैं। राज कपूर, पृथ्वीराज कपूर और रामसरणी मेहरा के 6 बच्चों में सबसे बड़े थे। राज, फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे, जिससे अभिनय उनके खून में था। महज 10 की उम्र में राज कपूर पहली बार इंकलाब फिल्म में नजर आए, वहीं इनका पहला लीड रोल 1947 की नील कमल में रहा। महज 24 साल की उम्र में राज कपूर ने आरके स्टूडियो शुरू कर बड़ी मिसाल कायम की। ये अपने जमाने के सबसे यंग डायरेक्टर हुआ करते थे। राज कपूर ने अपने फिल्मी करियर में 3 नेशनल अवॉर्ड, 11 फिल्मफेयर समेत कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए, लेकिन फिल्म जगत का सबसे गौरवशाली अवॉर्ड दादा साहेब फाल्के लेते हुए ही उनकी तबियत ऐसी बिगड़ी की कभी सुधर नहीं पाई। राज ने अपने बच्चों को इंडस्ट्री में जगह दिलाने के लिए अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी। कई बार बर्बाद भी हुए लेकिन हार...
Click to listen highlighted text!