Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

मुख्य पृष्ठ

तीन साल का बच्चे ने निगली लोहे की कील, पीबीएम में ब्रोंकोस्कॉपी कर निकाली

bikaner, मुख्य पृष्ठ
 अभिनव टाइम्स | तीन साल का बच्चा लोहे की कील निगल गया। गांव से उसे बीकानेर लाए। पीबीएम ईएनटी हॉस्पिटल में आपातकालीन ब्रोंकोस्कॉपी सर्जरी कर श्वास नली में अटकी कील सुरक्षित तरीके से निकाली। बच्चा अभी ईएनटी वार्ड में भर्ती है। ईएनटी के सीनियर प्रोफेसर डॉ.दीपचंद के मुताबिक गांव से बच्चे को लाए तो उसकी हालत खराब थी। उसे तुरंत ओटी भेजा और ब्रोंकोस्कॉपी सर्जरी प्लान की। चूंकि श्वास नली में कील होना काफी रिस्की होता है इसलिए परिजनों को भी बता दिया गया था। इसके बावजूद डॉक्टर्स की टीम ने पूरी मेहनत कर इसे सुरक्षित तरीके से निकाला। इस टीम में डॉ.गौरव गुप्ता के साथ डॉ देवेन्द्र, मुकुल, स्नेहलता, नरेन्द्र आदि शामिल थे। श्वास नली में अटकी कील को इतने सुरक्षित तरीके से निकाला कि उससे बच्चे को कोई नुकसान न पहुंचे।डॉक्टर्स का कहना है, पीबीएम ईएनटी हॉस्पिटल में इन दिनों हर दूसरे दिन कोई न कोई बच्चा ऐस...

राज्यभर में बीकानेर बारहवीं आर्ट्स में बारहवें स्थान पर रहा, लड़कियां फिर लड़कों से आगे

मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के आर्ट्स के रिजल्ट में बीकानेर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। राज्य में बीकानेर का परिणाम 12वें नंबर पर आया है। हालांकि यहां लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। बीकानेर का कुल परिणाम 96.57 प्रतिशत रहा है, जबकि लड़कियों का 97.68 प्रतिशत रहा। लड़के काफी पीछे रहे और उनका परिणाम 95.54 प्रतिशत ही रहा। करीब पांच परसेंट बॉयज फेल हो गए। अजमेर से जारी हुए रिजल्ट में लड़कियों की संख्या लड़के ज्यादा थे, इसके बाद भी परसेंटेज में उनका रिजल्ट लड़कियों से पीछे रहा। जिले में 6590 लड़के फर्स्ट डिविजन आए हैं, जबकि फर्स्ट डिविजन आने वाली लड़कियों की संख्या 8285 है। वहीं सेकंड डिविजन से पास होने वाले लड़के 5445 है जबकि लड़कियां महज 3663 है, थर्ड डिविजन में लड़के ज्यादा है। जहां 891 लड़के हैं और महज 391 लड़के हैं। कई होनहारों ने दिखाया दम ...

मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा:8 शार्प शूटर्स की पहचान; पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के ये शूटर लॉरेंस गैंग से जुड़े

मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने 8 शार्प शूटर्स की पहचान कर ली है। ये पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सभी शार्प शूटर्स गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के हैं। पंजाब पुलिस को शक है कि इन्हीं ने 29 मई को मानसा में पंजाबी सिंगर की गोली मारकर हत्या की थी। इनकी पहचान होने के बाद अब इन 4 राज्यों की पुलिस इनके पीछे लग गई है। इनके अलावा, इन कातिलों को हथियार और गाड़ियां देने वाले, हत्या से पहले रुकने के लिए इन्हें ठिकाना उपलब्ध कराने वाले पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पंजाब पुलिस ने मानसा से केकड़ा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। इसी ने फैन बनकर मूसेवाला की रेकी की थी। उसने ही शार्प शूटर्स को मूसेवाला की मूवमेंट की खबर दी थी। मूसेवाला हत्याकांड में यह शार्प शूटर्स शामिलमूसेवाला हत्याकांड में जगरूप सिंह रूपा, प्रियवर्त फौ...

86 साल के एक्टर धर्मेन्द्र की हालत गंभीर, ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल में भर्ती

Entertainment, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हालत सीरियस बताई जा रही है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया है। दैनिक भास्कर को धर्मेंद्र के बेहद करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। हालांकि, अब तक परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उनके दोनों बेटे (सनी और बॉबी देओल) भी गुपचुप तरीके से हॉस्पिटल में उनसे मिलने जा रहे हैं। पिछले महीने में भी हुए थे एडमिट धर्मेंद्रपिछले महीने मई के शुरुआती हफ्तों में भी धर्मेंद्र ने अपना हेल्थ अपडेट दिया था। उसमें उन्होंने कहा था कि थोड़ी सी लापरवाही के चलते उन्हें प्रॉब्लम हुई थी। हालांकि, वह दिक्कत दूर हो चुकी है। अब एक बार फिर 86 साल के धर्मेंद्र की तबीयत नासाज हो गई है। धर्मेंद्र हाल तक करण जौहर के बैनर की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। धर्मेंद्र ने रिकवर होने के बाद शूटिंग शुरू की थी। अब मगर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही...

राजस्थान, UP, केरल में स्वाइन फ्लू से मौत के बाद मचा हड़कंप, MP में मिला केस, जानिए H1N1 कितना जानलेवा

rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों के बीच केरल, UP और राजस्थान में स्वाइन फ्लू से मरीजों की मौत से हड़कंप मचा गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 लोग और ओडिशा में भी 2 लोग H1N1 से संक्रमित पाए गए हैं। देशभर के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू के नए केस मिलने से दहशत है। मरीजों में कोरोना जैसे ही लक्षण निमोनिया, सांस लेने में समस्या और ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है, जो काफी खतरनाक संकेत है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देश के किन राज्यों में अब तक स्वाइन फ्लू के मामले आए हैं? आखिर स्वाइन फ्लू होता क्या है? देश और दुनिया में स्वाइन फ्लू ने इससे पहले कब तबाही मचाई थी? इसके लक्षण और बचाव के तरीके क्या हैं? देश के किन राज्यों में अब तक स्वाइन फ्लू के मामले आए हैं? केरल: 1 मरीज की मौत, 1 संक्रमित केरल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कोझिकोड की 12 वर्षीय ...

RBSE-12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट आज: 6.5 लाख से ज्यादा छात्र रजिस्टर्ड; पिछले साल से कम रह सकता है पास परसेंटेज

rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट आज दोपहर 12.15 बजे जारी कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि पिछले साल के मुकाबले आट्‌र्स का रिजल्ट भी साइंस और कॉमर्स की तरह ही कम रह सकता है। क्योंकि पिछले साल एग्जाम नहीं हुए थे और प्रमोट फार्मूले के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया था। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में रिजल्ट जारी करेंगे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। 12वीं कला वर्ग की परीक्षा के लिए 6 लाख 52 हजार 610 परीक्षार्थी और वरिष्ठ उपाध्याय में 4 हजार 58 परीक्षार्थी रजिस्टर किए गए हैं। गौरतलब है कि साल 2021 में 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट 99.19% रहा। वहीं साल 2020 में 90.17 प्रतिशत, 2019 में 88 प्रतिशत, 2018 में 88.92 प्रतिशत, 2017 में 89.05 प...

कोरोना अपडेट्स: लगातार चौथे दिन 4 हजार नए केस, 7 मरीजों की मौत; केरल में पॉजिटिविटी रेट पहुंचा 9.87%

मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 4 दिनों से लगातार यहां 4 हजार कोरोना केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 4,489 नए केस दर्ज किए गए। इससे पहले 2 जून को देश में 4 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए थे। 3 जून को 3,945 नए मामले और 4 जून को 4,257 केस आए थे। देश में पॉजिटिविटी रेट 1.03% हो गया है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आईअच्छी बात यह है कि कोरोना का इलाज करवा रहे 2,776 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव केस 24,397 हैं। कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी देखने को मिल रही है। 2 जून को देश में 10 मरीजों की मौत हुई थी, 3 जून को 25 और 4 जून को 15 मौतें दर्ज की गई थीं। बीते दिन देश में कोरोना के 7 मरीजों की मौत हो गई।अब तक देश में कोरोना महामारी से 4.31 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ...

पीबीएम से जुड़ी राहत की 3 खबरें…:लेबर रूम एयरकूल्ड होगा, अब दवा हॉस्पिटल से ही, ओपीडी का नया टाइम टेबल

bikaner, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | पीबीएम की जनाना हॉस्पिटल के लेबर रूम में अब महिलाओं को तपती गर्मी में नहीं लेटना पड़ेगा। उनके लिए एयर कंडीशनर लगाए जाएंगे। लेबर रूम सहित वेटिंग हॉल को रेनोवेट करने के लिए बीकाजी ग्रुप ने हॉस्पिटल प्रशासन को पहले चरण में 25 एसी देने की स्वीकृति दी है। हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रमोद कुमार सैनी ने बताया कि लेबर रूम के एरिया को देखते हुए वहां लगे एसी पर्याप्त नहीं है। पिछले दिनों संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने निरीक्षण किया तो प्रसूताओं की पीड़ा को देखते हुए लेबर रूम में एसी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे। सिविल वर्क शुरू हुआलेबर रूम को एयरकूल्ड करने से पहले हॉस्पिटल में सिविल वर्क शुरू कर दिया गया है। इसके तहत जनाना हॉस्पिटल के टॉयलेट की स्थिति में सुधार करवाया जा रहा है। टॉयलेट की गंदगी के कारण प्रसूताओं और उनके परिजनों को वर्तमान में काफी समस्या का सामना करना ...

अपराधियों की हुई धरपकड़:पहले दिन 50 स्थानों पर छापेमारी

bikaner, मुख्य पृष्ठ
532 पुलिस अधिकारियों-जवानों ने एक दिन में 333 बदमाश पकड़े, इनमें टॉप 10 इनामी भी अभिनव टाइम्स | संभाग के चारों जिलों में पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन चलाकर 333 बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही टॉप 10 में शामिल दो हजार का ईनामी साजिद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह से लेकर रात तक चले इस अभियान में रोहित गोदारा कहीं हाथ नहीं लगा। दरअसल मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई का खौफ बना हुआ है। उसके गुर्गे प्रदेशभर में सक्रिय हैं। बीकानेर में रोहित गोदारा उसका खास गुर्गा है। फिरौती के लिए रसूखदार और पैसे वाले लोगों को धमकाने के कई मामले पिछले दिनों सामने आए हैं। पुलिस उसे अब तक नहीं पकड़ सकी। रविवार को उसके संभावित ठिकानों पर छापे भी मारे गए। सुजानदेसर में गंगा रेजिडेंसी की भी तलाशी ली गई। आम लोगों के मन से अपराधियों का डर खत्म करने, संगठित अपराधों को अंज...

पांचवीं व आठवीं बोर्ड एग्जाम:शिक्षा निदेशालय ने तैयार किया 27 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट, आज-कल में होगा घोषित

मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स | शिक्षा विभाग पांचवीं व आठवीं क्लास का रिजल्ट आज-कल में घोषित कर देगा। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय ने रिजल्ट तैयार करके फाइल शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल के पास भेज दी है, जहां से हरी झंडी मिलने के बाद रिजल्ट सार्वजनिक हो जाएगा। पूरे राज्य का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। पंजीयक कार्यालय ने शुक्रवार को ही रिजल्ट तैयार कर लिया था। इस बीच अवकाश आने के रिजल्ट घोषित करने पर निर्णय नहीं हो सका। दरअसल, अभी ये तय नहीं हो पाया है कि शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला रिजल्ट जारी करेंगे या फिर विभागीय स्तर पर ही ये प्रोसेस बिना किसी औपचारिकता के पूरा हो जाएगा। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के परिणाम बिना शिक्षा मंत्री ही घोषित हो रहे हैं। सीनियर सैकंडरी दोनों परिणाम एडमिनिस्ट्रेटर ने ही घोषित किए। ऐसे में पांचवीं व आठवीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर संशय है। राज्यसभा चुनाव ...
Click to listen highlighted text!