नहर में मिला महिला और युवक का शव, एक दिन पहले घर से हुए थे गायब
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। हनुमानगढ़ जिले के संगरिया शहर के समीप से गुजर रही भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की सार्दुल ब्रांच नहर में डूबने से एक महिला व युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तलाश में जुटी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव नहर से बरामद किए हैं। दोनों के हाथ रस्सी से बंधे हुए मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। महिला और युवक शुक्रवार से घर से गायब थे। पुलिस ने शवों को संगरिया के गवर्नमेंट की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जहां पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
मृतकों की पहचान वार्ड एक निवासी शरीफा (40) पत्नी रजाक और दौलतपुरा गांव निवासी विनोद कुमार (23) पुत्र कृष्ण कुमार नायक के रूप में हुई है। ये दोनों शुक्रवार से अपने घर से गायब थे। पुलिस के अनुसार दोनों के गायब होने की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दी थी। ...