Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

भाजपा जन आक्रोश रैली 1दिसम्बर को: वेद व्यास पश्चिम क्षेत्र प्रभारी नियुक्त

अभिनव न्यूज बीकानेर
राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में भाजपा द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बुधवार को इस संबध में बैठक की। इस मौके पर जन आक्रोश रैली के सफल संचालन के लिए बीकानेर की दोनों विधानसभाओ के लिए प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की। घोषणा के तहत जन आक्रोश रैली पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लिए युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास को प्रभार सौंपा गया है वहीं पूर्व विधानसभा क्षेत्र का प्रभार डा.सिद्धार्थ असवाल को सौंपा गया है। रैली के जिला संयोजक पद पर जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेङतिया को नियुक्त किया गया है।

Click to listen highlighted text!