Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

भाजपा, शहर  बीकानेर प्रचार प्रसार विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

अभिनव न्यूज
बीकानेर।
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर  प्रचार प्रसार विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला भाजपा संभाग कार्यालय गांधी कॅालोनी  बीकानेर में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई कार्यशाला की शुभारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल जी तिल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई योजनाओं से भारत आज आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहा है मोदी जी की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना और राज्य सरकार की नाकामियों को बीकानेर की आमजन को इस से अवगत  कराते हुए आने वाले चुनाव के अंदर राजस्थान के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है किसान विरोधी रोजगार विरोधी कांग्रेश सरकार को राजस्थान से बाहर कराना है।

द्वितीय सत्र के अंदर प्रचार प्रसार विभाग के जिला संयोजक श्यामसुंदर चौधरी पी.पी.टी. व डिजिटल तरीके से प्रचार प्रसार विभाग की कार्य योजना को विस्तार से बताया है इस योजना को बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार विभाग की टोली को लेकर जाना है और आने वाले समय में प्रचार प्रसार विभाग कि जिले की टोली आने वाली कार्यों के बारे में अवगत कराया।

 तृतीय सत्र के अंदर जिला सह संयोजक राजाराम सिंगड़ बताया कि संगठन  कार्य योजना व प्रचार-प्रसार के महत्व के बारे में बताएं।
चतुर्थ सत्र के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद रमजान अब्बासी ने बताया कि चुनावी वर्ष के अंदर प्रचार प्रसार विभाग का महत्वपूर्ण कार्य रहने वाला है हर घर तक पहुंचकर मोदी सरकार की योजना के बारे में बताना है।

अंतिम सत्र के अंदर जिला सह संयोजक सांगीलाल गहलोत ने जिला कार्यशाला में पधारे हुए समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रचार प्रसार विभाग की टोली को  दिए गए कार्य को संपन्न करना है।

जिला कार्यशाला के अंदर शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य जिला संयोजक श्यामसुंदर चौधरी सह संयोजक राजाराम बिश्नोई  सांगी लाल गहलोत अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद रमजान अब्बासी पश्चिम विधानसभा के संयोजक पूनम चंद पूनिया, पूर्व विधानसभा संयोजक शिखर चंद डागा, सह संयोजक सुशील आचार्य, नेमीचंद कुलड़िया, मुकेश रावत,  नखत सिंह राठौड़, मदन गोपाल सोनी,  मंडल संयोजक जय दयाल गोदारा, मालचंद सुथार, रामचंद्र टांक, ललित, सुभाष पुरोहित, रघुवीर प्रजापत, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह अबड़सर, संदीप भोजक, सुरेंद्र भाटी, मंडल सह संयोजक तिलोक कुमार विष्णु आचार्य अर्जुन पारीक महेश सुथार सुनील जोशी ओमप्रकाश सुथार बृजलाल बिश्नोई चंद्रप्रकाश स्वामी सोहनलाल राजपुरोहित मनोज जोशी मुकेश सैनी बाबूलाल सैनी सुनील कश्यप विक्रम सिंह राजपुरोहित संदीप शर्मा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click to listen highlighted text!