Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

जननायक व्यास की जयंति पर हुआ भावांजलि- काव्यांजलि कार्यक्रम

अभिनव न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के पूर्व विधायक जननायक मुरलीधर व्यास की 106 वीं जयंति पर नटवर लाल व्यास ‘उघाड़ा’ वेलफेयर सोसायटी की ओर से गुरुवार को अजित फाउंडेशन सभागार में पुस्तक लोकार्पण, भावांजलि एवं काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुरलीधर व्यास के जीवन परिचय की लघु पुस्तक का विमोचन उपस्थित गणमान्य जनों ने किया। कार्यक्रम में व्यास के साथी रहे समाजवादी नेता नारायण दास रंगा ने कहा कि मुरलीधर व्यास ने हमेशा अपने अभावों को भूलकर आम जन के दु:ख- तकलीफों को दूर किया। कवि विशन मतवाला ने कहा कि मुरलीधर व्यास जैसे व्यक्तित्व सदियों में एक बार जन्म लेते हैं।

उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों में मुरलीधर व्यास जैसे लोग अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। मतवाला ने ‘शेरे व्यास को मेरा शत शत प्रणाम है’ गीत प्रस्तुत किया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन के शाखा सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि व्यास ने जीवन पर्यंत मजदूर वर्ग के लिए संघर्ष किया था, इसलिए हम आज भी प्रत्येक आंदोलन की शुरूआत स्टेशन रोड़ पर उनके प्रतिमा स्थल से ही करते हैं। यूनियन के ए जी एस विजय कुमार श्रीमाली ने कहा कि मुरलीधर व्यास श्रमिकों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने अपना पूरा जीवन आंदोलन करते हुए जीया था।

कॉ. अशोक पुरोहित और कॉ. मूलचंद खत्री ने भी कहा कि मुरलीधर व्यास आजीवन अपनी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध रहे।इसीलिए उनके प्रति देश के बड़े नेता भी सम्मान का भाव रखते थे। कार्यक्रम के आरम्भ में वेलफेयर सोसायटी के अविनाश व्यास ‘श्रीधर’ ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं के चरित्र निर्माण के लिए मुरलीधर व्यास के व्यक्तित्व- कृतित्व का लोगों तक पहुँचना बहुत जरूरी है, इसीलिए सोसायटी ने व्यास का संक्षिप्त जीवन परिचय पुस्तक के रूप में प्रस्तुत किया है।उन्होंने कहा कि यह पुस्तक जन – जन में निशुल्क वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में बीकानेर के लोकप्रिय कवि विप्लव व्यास, अजीत राज, शायर इरशाद अज़ीज़, संजय आचार्य वरुण, कैलाश टाक, कवयित्री मनीषा आर्य सोनी एवं डॉ. कृष्णा आचार्य ने अपने गीत- ग़ज़ल और कविताओं के माध्यम से पूर्व विधायक को काव्यांजलि दी।

कार्यक्रम में एक प्रस्ताव पारित हुआ जिसमें मुरलीधर व्यास नगर में मुरलीधर व्यास की मूर्ति लगाने की मांग की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा, बाबूलाल छंगाणी, जुगलकिशोर पुरोहित, गोविंद जोशी, जगदीश आचार्य अमन, प्रेम नारायण व्यास , पूर्व सहायक निदेशक शिक्षा निदेशालय विजय शंकर आचार्य, बद्रीदास गहलोत, राजेन्द्र आचार्य, नरेंद्र व्यास, जगदीप बिस्सा, मुरलीधर व्यास के पौत्र बसंत व्यास, नितेश व्यास व पौत्री आरती पुरोहित, नॉर्थ वेस्ट रेलवे एम्प्लाई यूनियन के अध्यक्ष मुश्ताक अली, वरिष्ठ नेता चतुर्भुज उपाध्याय, श्रीमती शशि आचार्य, श्रीमती पुष्पलता व्यास, रेखा व्यास, सीमा व्यास , माधुरी व्यास, ज्योत्सना आचार्य, रोहित बोड़ा, कांग्रेस नेता मिलन गहलोत , बीजेपी नेता जुगल व्यास, पत्रकार लक्ष्मी नाथ शर्मा, शिवकुमार बिस्सा, मनोज अग्रवाल, अशोक मारू ‘मिस्त्री जी’, राहुल रंगा राजस्थानी, प्रहलाद व्यास, डिब्बा मूंदड़ा और फेलफेयर सोसायटी की युवा टीम के मोहित सांखी, चंद्रप्रकाश शर्मा, पृथ्वीराज व्यास , गौतम पुरोहित, मयंक आचार्य, रौनक जोशी, राजकुमार व्यास, एजाज उस्ता, जयंत आचार्य, राम कुमार शर्मा, देवाशीष आचार्य, अभिषेक व्यास , शुभम जोशी, विकास सेवग, अनुराग सुथार, यश मारू, राघव आचार्य, आयुष बोड़ा, कैलाश सोलंकी, पवन बिस्सा, महादेव चुरा, अमित व्यास, रामलाल पंवार, भारत भारती, प्रदीप चौहान, अमित पंवार, अली अकबर, अल्ताफ अली, विजय व्यास सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कवि- पत्रकार संजय आचार्य वरुण ने किया और एंकर राजा सांखी ने आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया।

Click to listen highlighted text!