Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल:कार सवार युवक ने दोनों को डीबी अस्पताल में कराया भर्ती

अभिनव न्यूज
चूरू।
चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम मणिहारी कुएं के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। जिनको रास्ते से गुजर रहे युवक ने अपनी कार से डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल पति-पत्नी का इलाज किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।

अस्पताल में घायल पति राजेन्द्र (40) अपनी पत्नी सुलोचना के साथ बाइक पर किसी काम से चूरू आया हुआ था। काम निपटाकर वह वापस पत्नी के साथ रतननगर जा रहा था। मणिहारी कुएं के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल राजेन्द्र और सुलोचना सड़क पर गिर गए। जिनको वहां से गुजर रहे अमृत नाम के युवक ने अपनी कार से डीबी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों घायल पति-पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Click to listen highlighted text!