Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

बीकानेर: अज्ञात युवक ने महिला रेजिडेंट डॉक्टर का पत्थर से सिर फोड़ा

अभिनव न्यूज, बीकानेर। एसपी मेडिकल कॉलेज की एक महिला रेजिडेंट चिकित्सक पर मंगलवार रात को एक व्यक्ति ने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, एसपी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग कि महिला रेजिडेंट चिकित्सक तुलसी मंगलवार रात करीब दस बजे मानसिक रोग विभाग के पीछे वाले हॉस्टल में अपने कमरे में वॉशिंग मशीन से कपड़े निकाल रही थीं। तभी हॉस्टल के पीछे वाले दरवाजे से एक युवक आया और उसने उन पर पत्थर से हमला कर दिया।

महिला चिकित्सक के सिर पर चोटें आईं। सूचना मिलने पर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिजीत यादव मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्राचार्य को सूचित किया। सदर थाने से उप निरीक्षक जीतराम मौके पर पहुंचे। महिल कत्सक को ट्रोमा में भर्ती कराया गया है। रेजिडेंचा अध्यक्ष यादव ने कहा कि पांच नंबर भोजनालय के पास पुराना पीजी हॉस्टल है, जिसके हॉस्टल वार्डन परिसर में रहते हैं। इसके बावजूद महिला डॉक्टर पर हमला होना शर्मनाक है। यह हॉस्टल इन्हीं वार्डन के अधीन है। हॉस्टल में तैनात सुरक्षा गार्ड से सुरक्षा में भी चूक हुई है। उन्होंने मांग की कि घटनाक्रम में जो अधिकारी-कर्मचारी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

Click to listen highlighted text!