Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Sunday, April 20

बीकानेर: चार्जिंग के समय मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट, 3 झुलसे, 3 महीने की बच्ची की हालत गंभीर

अभिनव न्यूज
बीकानेर।
चार्ज करते समय मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। इससे घर में आग लग गई। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में युवक के दोनों हाथ जल गए हैं। तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामला बीकानेर के लूणकरनसर का है।
लूणकरनसर की हंसेरा ग्राम पंचायत की मेघवाल ढाणी में यह घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई।

हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 चार का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया। सुलोचना को बताया कि अंदर झोपड़े में आग लगी है।

अंदर सो रहे थे 2 बच्चे
घायल मुकेश के भाई रमेश ने बताया कि विवो (VIVO) कंपनी का स्मार्ट फोन चार्ज में लगा हुआ था। उसकी बैटरी फटी, जिसकी वजह से झोपड़े में आग लगी है। झोपड़े में तीन महीने की तपस्या पुत्री मुकेश और मानव (2) पुत्र मघाराम झोपड़े में सो रहे थे। झोपड़ा खींप (घास) से बना हुआ था। सुलोचना ने फौरन रमेश और मुकेश को आवाज लगाई। दोनों झोपड़े की ओर दौड़े। सामने आग धधक रही थी। मुकेश ने आग की परवाह न करते हुए दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। इस दौरान मुकेश के दोनों हाथ जल गए। दोनों बच्चे भी आग की चपेट में आ गए थे। तीन महीने की तपस्या 35 प्रतिशत तक झुलस गई है। मानव मामूली रूप से झुलसा है।

Click to listen highlighted text!